IND vs PAK: सरहद पार भी गूंजा 'चक दे इंडिया'! पाकिस्तान की हार पर बलोचिस्तान में जबरदस्त जश्न, वीडियो वायरल
IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने जैसे ही पाकिस्तान को कोलंबो के मैदान पर धूल चटाई, जश्न की तस्वीरें सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि सरहद के उस पार से भी आने लगीं। सोशल मीडिया पर इस वक्त बलोचिस्तान के कई वीडियो 'आग' की तरह फैल रहे हैं, जिसमें वहां के लोग टीम इंडिया की जीत पर झूमते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत की शानदार जीत के बाद बलोचिस्तान के विभिन्न हिस्सों में लोग सड़कों पर उतर आए। बलोच लोग अपना पारंपरिक डांस करते नजर आए। स्थानीय लोगों के चेहरों पर भारत की जीत की खुशी साफ झलक रही थी।

सोशल मीडिया यूजर्स इन वीडियो को देखकर हैरान हैं कि पाकिस्तान की अपनी टीम की हार पर वहां के एक हिस्से में ऐसा जश्न मनाया जा रहा है। फैंस इन वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि क्रिकेट की दीवानगी की कोई सीमा नहीं होती। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह नजारा पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड और वहां के खिलाड़ियों के लिए किसी तमाचे से कम नहीं है।
बलोचिस्तान में पाक आर्मी के अत्याचार से त्रस्त लोग वहां आजादी चाहते हैं और भारत की तरफ उनका झुकाव है। अफगानिस्तान की तरफ बलोच लोग भी भारत से प्यार करते हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान की पराजय के तुरंत बाद उनके जश्न मनाने वाले वीडियोज ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी।
Baloch in Pakistan celebrate India thrashing Pakistan at the T20 World Cup. pic.twitter.com/SK2HiJK5Jx
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) February 15, 2026
कोलंबो में मिली 61 रनों की करारी हार से पहले ही पाकिस्तानी टीम और फैंस सदमे में हैं, ऐसे में बलोचिस्तान से आए इन वीडियो ने जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 114 के कुल स्कोर पर आउट हो गई और 61 रनों से मुकाबला गंवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications