IND vs PAK: फाइनल से पहले Kuldeep Yadav ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

IND vs PAK, Kuldeep Yadav: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के कलाई के जादूगर कुलदीप यादव का प्रदर्शन शानदार रहा है। अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाज़ी से उन्होंने न सिर्फ़ टीम इंडिया को लगातार जीत दिलाई है, बल्कि अब एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। कुलदीप यादव ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ सुपर फोर मुकाबले में कप्तान चरित असलंका का अहम विकेट लेकर टी-20 एशिया कप के एक ही संस्करण में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास (IND vs PAK, Kuldeep Yadav)

कुलदीप यादव ने अब तक इस टूर्नामेंट में 6 पारियों में 13 विकेट चटकाए हैं और उनकी इकॉनमी सिर्फ़ 6.04 रही है। उन्होंने UAE के अमजद जावेद (2016 में 12 विकेट) के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उनका यह रिकॉर्ड यह बताता है कि दुबई की पिचों पर भी वह कितने प्रभावशाली रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में एक बार फिर कुलदीप यादव पर फैंस की नजरें रहेगी।

IND vs PAK 1

कुलदीप ने गेंद से किया कमाल

श्रीलंका के ख़िलाफ़ भारत को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। कुलदीप ने 4 ओवर में मात्र 31 रन देकर भारत को मैच में बनाए रखा। जिससे अंततः भारत सुपर ओवर में जीत हासिल कर सका। कुलदीप यादव ने इस टूर्नामेंट में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। ग्रुप चरण के पहले मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट लेकर सिर्फ़ 18 रन दिए थे, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का पुरस्कार भी मिला था।

फाइनल पर होगी फैंस की नजरें

कुलदीप की गुगली और टर्न पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। भारत की नज़रें जीत की हैट्रिक पर टिकी हैं, और कुलदीप का फॉर्म निश्चित रूप से टीम इंडिया के आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर पहुंचाएगा। अब रविवार को होने वाले एशिया कप फ़ाइनल में कुलदीप यादव खुद भी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहेंगे।

टी-20 एशिया कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

कुलदीप यादव (भारत) 13 2025
अमजद जावेद (UAE) 12 2016
अल अमीन हुसैन (BAN) 11 2016

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+