IND vs PAK: 'दुनिया के सामने शर्मिंदगी', Suryakumar Yadav पर भड़के शाहिद अफरीदी, BCCI को भी घेरा

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान के बाहर भी विवाद छिड़ गया है। भारत ने यह मैच सात विकेट से जीतकर पाकिस्तान पर दबदबा बनाया। लेकिन मैच के बाद टीम इंडिया द्वारा पाक खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने के फैसले ने नया बवाल खड़ा कर दिया।

शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा (IND vs PAK Asia Cup 2025)

पूर्व पाक कप्तान शाहिद अफरीदी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अफरीदी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अब दुनिया के सामने शर्मिंदगी बनते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला खिलाड़ियों का नहीं, बल्कि ऊपर से आया आदेश था। अफरीदी ने कहा कि खिलाड़ियों को अच्छे एंबेसडर होना चाहिए, न कि शर्मिंदगी का कारण बनना चाहिए। यहां खेल भावना कहीं नजर नहीं आई।

IND vs PAK 1

घटना के बाद PCB ने दी ICC को धमकी

भारत की जीत के बाद सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इस पर पाकिस्तान के कोच माइक हेसन भी भड़क गए। यहां तक कि कप्तान सलमान अली आगा पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में भी नहीं पहुंचे। मामला इतना बढ़ा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी को धमकी दी कि अगर मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाया नहीं गया तो वे टूर्नामेंट से ही बाहर हो जाएंगे।

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने जीत को भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि टीम इस मुश्किल घड़ी में देश के साथ खड़ी है। हालांकि, अफरीदी को यह बयान भी रास नहीं आया और उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह दोहरी नीति है। अफरीदी ने दावा किया कि भारत में मैच से पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का बहिष्कार करने की मुहिम चली थी।

सूर्यकुमार ने पहले मिलाया था हाथ

अफरीदी के मुताबिक इसी दबाव में बीसीसीआई और खिलाड़ियों को हाथ न मिलाने का आदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार ने कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाथ मिलाया था, लेकिन मैच के बाद सरकार सोशल मीडिया दबाव नहीं झेल पाई। यही दोहरा रवैया शर्मिंदगी का कारण बना। अब देखने वाली बात होगी कि आईसीसी PCB की मांग पर क्या रुख अपनाता है। अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होता है तो यह एशिया कप के लिए बड़ा झटका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+