IND vs PAK: हार से बौखलाए मोहम्मद यूसुफ ने LIVE TV पर सूर्यकुमार को दी गाली, शर्मनाक बयान से भड़के फैंस
IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में एक और भिड़ंत देखने को मिल सकती है। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही दोनों देशों के बीच माहौल गर्मा गया है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने एक लाइव टीवी शो में भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए एक बेहद अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
पूर्व पाक खिलाड़ी ने दी सूर्यकुमार यादव को गाली? (IND vs PAK Asia Cup 2025)
यह घटना एक टेलीविजन चैनल पर एक पैनल चर्चा के दौरान हुई। जहां यूसुफ भारत-पाकिस्तान मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन और कथित 'नो-हैंडशेक' विवाद पर अपनी राय दे रहे थे। जब एंकर ने सूर्यकुमार यादव का नाम लिया तो यूसुफ ने जानबूझकर उनके नाम को बिगाड़ते हुए एक अपमानजनक शब्द 'सूअर' का प्रयोग किया। एंकर द्वारा सुधारने पर भी यूसुफ ने अपनी गलती नहीं मानी और बार-बार उसी अपमानजनक नाम का इस्तेमाल किया।

भारतीय टीम पर लगाए गंभीर आरोप
यूसुफ का यह व्यवहार यहीं नहीं रुका। उन्होंने भारतीय टीम पर मैच जीतने के लिए 'साजिश' करने और अंपायरों को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि भारतीय टीम ने अंपायरों और मैच रेफरी के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीता है, क्योंकि कई फैसले भारत के पक्ष में गए। हालांकि, मैच के आंकड़े इस आरोप का खंडन करते हैं।
पहले भी विवाद में आ चुके हैं यूसुफ
पाकिस्तानी बल्लेबाजों जैसे कि फ़ख़र ज़मान और सलमान आगा ने डीआरएस की मदद से अंपायरों के गलत फ़ैसलों को पलटा। लेकिन फिर भी पाकिस्तान केवल 127 रन ही बना सका। यह पहली बार नहीं है जब मोहम्मद यूसुफ अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आए हैं। साल 2016 में उन्होंने लाइव टीवी पर ही पूर्व क्रिकेटर रमीज़ राजा पर हमला बोला था। इसी वहीं साल 2005 में भारत-पाकिस्तान वनडे सीरीज़ के दौरान उन्हें सौरव गांगुली के साथ भी मैदान पर बहस करते हुए देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications