IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर हो सकती है टक्कर, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?
IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का सुपर फोर मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीत लिया है। यह इस टूर्नामेंट में दूसरा मौका था जब भारत ने पाकिस्तान को हराया। इससे पहले ग्रुप स्टेज के मैच में भी भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में मात दी थी। इस जीत के बाद भारतीय टीम की फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो गई है। अब भारत को फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए सिर्फ एक और जीत की जरूरत है।
फिर हो सकता है भारत-पाक का मुकाबला (IND vs PAK Asia Cup 2025)
वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम के लिए फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बाकी हैं। अगर पाकिस्तान अपने बचे हुए दोनों सुपर फोर के मुकाबले जीत लेता है तो भारत और पाकिस्तान के बीच एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। यह मुकाबला फाइनल के रूप में 28 सितंबर, रविवार को खेला जा सकता है। दोनों देशों के फैंस एक बार फिर इन दोनों टीमों के बीच मैच देखना चाहेंगे।

आठ दिन के भीतर दूसरी बार पाक को हराया
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का एशिया कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने आठ दिन के भीतर दूसरी बार अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। ग्रुप चरण के बाद, सुपर फोर में भी भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर धूल चटाई। इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत ने आसानी से जीता मैच
पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाब में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई, जिसने भारत की जीत की नींव रखी। भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन बनाए और आसानी से मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications