IND Vs PAK Asia Cup 2023: विराट ने लगाई पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास, चौका जड़कर रचा नया इतिहास
India vs Pakistan Asia Cup 2023: आज एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच 'रिजर्व मैच' खेला जा रहा है, कल भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे, टीम रविवार को 24.1 ओवर खेल चुकी थी। क्रीज पर केएल राहुल और विराट कोहली हैं, जिन्होंने कल क्रमश: 17 और 8 रन बनाए थे, आज इसके आगे से मैच शुरू हुआ है और दोनों टीमों को आज पचास-पचास ओवर खेलने हैं।

आज विराट कोहली और केएल राहुल ने मैच को आगे बढ़ाते हुए खेलना शुरू किया। पाकिस्तान के शादाब खान ने 25वें ओवर की बची बाकी गेंद फेंकी। तो वहीं 26वां ओवर नसीम शाह ने फेंका।
इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 1000 रन पूरे
जिनकी छनछनाती गेंद पर विराट कोहली ने ऐसा शानदार चौका जड़ा, जिसे खेल प्रेमी देखते ही रह गए और इस चौके के साथ ही भारत के इस स्टार प्लेयर ने एक नया कीर्तिमान भी बना लिया। दरअसल इस होईवोल्टेज मैच में कोहली ने इस साल अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। श्रीलंका में 1000 रन पूरे करने वाले विराट कोहली पहले भारतीय हैं।
कोहली के खिलाफ पाकिस्तान ने रिव्यू भी मांगा
मालूम हो कि इसी मैच में विराट कोहली के खिलाफ पाकिस्तान ने रिव्यू भी मांगा लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और इसी के साथ ही पाकिस्तान ने अपना दूसरा रिव्यू भी गंवा दिया है।
स्टार बॉलर हारिस रऊफ मैच से बाहर
आज मैच शुरू होने से पहले भी पाक टीम को झटका लगा था, दरअसल आज टीम में स्टार बॉलर हारिस रऊफ नहीं हैं, वो चोटिल होने की वजह से आज के मैच से बाहर हो गए गए हैं, उन्होंने इस मैच में पांच ओवर फेंके थे, जिसमें उन्होंने 27 रन दिए और एक विकेट लिया था।
केएल राहुल का धमाकेदार अर्धशतक
मालूम हो कि कोहली और केएल राहुल का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। लंबे समय के बाद वापसी करने वाले केएल राहुल ने भी पाक बॉलरों को जमकर पीटा है। राहुल ने 60 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल है।
कोहली-राहुल के आगे पाक गेंदबाज पस्त
समाचार लिखे जाने तक भारत का स्कोर 33.3 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 209 रन है, कोहली और राहुल की बैटिंग देखकर फैंस का उत्साह चरम पर है और वो जोर-जोर से स्टेडियम में टीम इंडिया को चीयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications