IND vs PAK: अर्शदीप को ‘खालिस्तानी’ बताने पर विकिपीडिया को नोटिस, पाकिस्तान की साजिश का खुलासा
एशिया कप 2022 में सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से मात दी।
नई दिल्ली, 5 सितंबर: एशिया कप 2022 में सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से मात दी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 182 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। अर्शदीप सिंह की एक गलती भारतीय टीम को भारी पड़ गई। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने आसिफ अली का आसान कैच ड्राप कर दिया।
Recommended Video

खालिस्तान से जोड़ा नाम
इसके बाद अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो गए। उनका नाम विकिपीडिया पर खालिस्तान से भी जोड़ दिया गया। इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने विकिपीडिया को नोटिस भेजा है। मंत्रालय के मुताबिक अर्शदीप की ट्रोलिंग भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान से हुई थी। आईटी मंत्रालय ने अपने नोटिस में कहा, अर्शदीप सिंह के परिवार के लिए यह खतरा बन सकता है। इससे देश का माहौल भी बिगड़ सकता है। आईटी मंत्रालय के मुताबिक अर्शदीप की ट्रोलिंग भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से हुई। इस ट्रोलिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

राज्य मंत्री ने किया ट्वीट
इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले पर ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में उन्होंने कहा इस तरह की गलत सूचना और किसी शख्सियत को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश इजाजत भारत में संचालित किसी भी प्लेटफॉर्म को नहीं है। यह सरकार की सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट की अपेक्षाओं का उल्लंघन करता है।
No intermerdiary operatng in India can permit this type of misinformation n deliberate efforts to incitement n #userharm - violates our govts expectation of Safe & Trusted Internet #wikipedia @GoI_MeitY #SafeTrustedInternet pic.twitter.com/Qm6HdppM1k
— Rajeev Chandrasekhar 🇮🇳 (@Rajeev_GoI) September 5, 2022

सारे अकाउंट पाकिस्तानी
सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अंशुल सक्सेना ने ट्वीट करके दावा किया कि अर्शदीप को 'खालिस्तानी' कहने वाले सोशल अकाउंट सारे पाकिस्तानी हैं। अर्शदीप के लिए इस तरह का भाषा का प्रयोग पाकिस्तान के ट्विटर अकाउंट से किए गए हैं। अंशुल ने सबूत के तौर पर कई स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। नवाब नाम के एक पाकिस्तानी अकाउंट से लिखा है कि 'अर्शदीप देशद्रोही है, इसे बाहर निकालो, पाकिस्तान के पंजाब भेज दो'। वहीं, पाकिस्तानी पत्रकार डब्ल्यूए खान ने लिखा- 'अर्शदीप स्पष्ट रूप से पाकिस्तान समर्थित खालिस्तान आंदोलन का हिस्सा है।' अर्शदीप की विकिपीडिया प्रोफाइल से भी छेड़छाड़ की गई है और उन्हें वहां भी 'खालिस्तानी' लिख दिया गया है।
Wikipedia page of Indian Player Arshdeep Singh has been edited & deliberately Khalistan is added.
Who is behind this editing & targeting Arshdeep Singh?Someone from Pakistan.Here are the IP details of editor. pic.twitter.com/CErervW3Q2— Anshul Saxena (@AskAnshul) September 4, 2022












Click it and Unblock the Notifications