IND vs PAK: नॉट आउट के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज को दिया आउट, भारत-पाक मैच में हुआ बड़ा विवाद

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप मैच के दौरान विवाद देखने को मिला। पाकिस्तानी पारी के चौथे ओवर में रन आउट का मामला आया। नॉट आउट के बाद पाक बल्लेबाज को आउट दिया गया और इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया। मामला काफी ड्रामेटिक है।

जब रेणुका के गेंद पाक बल्लेबाज मुनिबा के पाँव में लगी तो अंपायर ने अपील ठुकरा दी। इस घटनाक्रम में मुनिबा क्रीज से बाहर निकल गईं। स्ट्राइक छोर पर वह खड़ी थीं और वहां सीधा थ्रो विकेटों पर आकर लगा। इस बीच मामला थर्ड अंपायर के पास था, उनको नॉट आउट दिया गया।

ind vs pak

वहां से मामला पलट गया, इस बार फिर से अंपायर ने चेक किया तो बल्ला हवा में पाया गया। एक बार वह सुरक्षित क्रीज में पहुंच गई थीं लेकिन जब थ्रो आया, तब बल्ला हवा में दिखा। थर्ड अंपायर ने आउट का फैसला दे दिया। यह मामला सोशल मीडिया पर छा गया कि एक बार क्रीज में आने के बाद क्यों आउट दिया गया।

IND vs PAK: क्यों दिया गया मुनिबा को आउट

इसके भी कुछ नियम हैं और थर्ड अंपायर ने उन नियमों के आधार पर ही अपना फैसला सुनाया। बल्लेबाज़ी से जुड़ा क़ानून 30.2 कहता है कि अगर कोई बल्लेबाज़ एक बार क्रीज़ में पहुंच चुका हो और बाद में उसका बल्ला या शरीर का कोई हिस्सा ज़मीन से संपर्क खो दे, तो उसे आउट नहीं दिया जाना चाहिए। लेकिन यह नियम सिर्फ उसी स्थिति में लागू होता है जब बल्लेबाज़ दौड़ रहा हो या डाइव मार रहा हो।

IND vs PAK: वायरल हो गया वीडियो

मुनिबा अली उस वक्त ना दौड़ रही थीं और ना ही डाइव कर रही थीं, बल्कि वह बस अपनी जगह पर खड़ी थीं और अपील से थोड़ा असंतुलित होकर उनका बल्ला हवा में उठ गया था। इसी वजह से जब थर्ड अंपायर ने दोबारा रिप्ले देखा, तो पाया कि गेंद लगने के वक्त उनका बल्ला ज़मीन से ऊपर था। इस वजह से उनको आउट करार दिया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ लोगों के अपने-अपने तर्क हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+