Tim Southee ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर किया कमाल

दूसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा है। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया।

NZ vs IND, 2nd T20I, India tour of New Zealand, 2022: दूसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा है। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। बे ओवल की पिच पर सूर्यकुमार यादव ने 7 छक्के और 11 चौकों की मदद से 51 गेंदों में नाबाद 111 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत ही भारतीय टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 191 रन बनाने में सफल रही।

Recommended Video

    IND vs NZ 2nd T20 2022: Tim Southee ने Hat-Trick लेकर Team India को चौंकाया| वनइंडिया हिंदी*Cricket
    टिम साउथी ने हैट्रिक लेकर किया कमाल

    टिम साउथी ने हैट्रिक लेकर किया कमाल

    भारतीय टीम के बल्लेबाज आखिरी ओवर में तेजी से रन बनाने की कोशिश में लगातार तीन विकेट गंवा बैठे। टिम साउथी ने सबसे पहले कप्तान हार्दिक पांड्या को आउट किया। इसके बाद दीपक हुड्डा और वाशिंग्टन सुंदर भी अगली दो गेंदों पर आउट होकर पवेलियन की तरफ चल दिए। टिम साउथी ने कमाल की गेंदबाजी कर न्यूजीलैंड की टीम को मैच में वापसी कराने का काम किया। यह टी20 इंटरनेशनल में उनकी दूसरी हैट्रिक थी। इससे पहले वह पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ले चुके हैं।

    टिम साउथी ने रचा इतिहास

    टिम साउथी ने रचा इतिहास

    टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टिम साउथी ने दूसरी हैट्रिक पूरी की। ऐसा करने वाले वह श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही टिम साउथी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टिम साउथी ने 105 मैच में 132 विकेट झटक लिए हैं।

    भारत ने छह विकेट खोकर बनाए 191 रन

    भारत ने छह विकेट खोकर बनाए 191 रन

    न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य बनाया। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 111 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव के अलावा ईशान किशन भी 31 गेंदों में 36 रनों की अहम पारी खेलने में सफलता हासिल की। श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या के बल्ले से 13-13 रन निकले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+