IND vs NZ: भारत का धांसू खिलाड़ी होगा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर? सरफराज कर सकते हैं रिप्लेस
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच को लेकर भारतीय टीम के लिए खबर अच्छी नहीं है। टीम इंडिया से एक धांसू खिलाड़ी बाहर हो सकता है। खबरों की मानें, तो टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सरफराज खान की एंट्री हो सकती है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से वह बाहर रहे थे।
शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल की गर्दन में कुछ दिक्कत है और वह इस समय फिजियो की निगरानी में हैं। अगर गिल टीम में शामिल होने के लिए फिट नहीं होते हैं, तो टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होगा।

ईरानी ट्रॉफी में धमाल मचाकर आने वाले सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। सरफराज खान का ने डेब्यू टेस्ट सीरीज में भी बेहतरीन काम किया था। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने तीन अर्धशतक जमाए थे।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान सरफराज नहीं खेले थे क्योंकि दोनों मैचों में केएल राहुल को मौका दिया गया था। इसके बाद सरफराज ने ईरानी कप में खेलते हुए अपने बल्ले से धमाल कर दिया था। उन्होंने दोहरा शतक जड़कर मुंबई को खिताब जीतने में मदद की।
उधर मोहम्मद शमी की चोट को लेकर रोहित शर्मा ने अहम अपडेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी के लिए शमी की उपलब्धता को लेकर रोहित ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ बता पाना मुश्किल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद असेसमेंट किया जाएगा।
उधर मोहम्मद शमी की चोट को लेकर रोहित शर्मा ने अहम अपडेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी के लिए शमी की उपलब्धता को लेकर रोहित ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ बता पाना मुश्किल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद असेसमेंट किया जाएगा।
गौरतलब है कि भारत के खिलाफ पिछले साल हुए एकदिवसीय वर्ल्ड कप के बाद मोहम्मद शमी घुटने की चोट के चलते बाहर हो गए थे। उनकी सर्जरी भी हुई थी। वह ठीक होकर वापसी की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन एक बार फिर से चोटिल होने के कारण इंतजार लम्बा हो गया। फ़िलहाल वह फिट होने के लिए मेहनत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications