IND vs NZ: 'असाधारण खेल ...असाधारण परिणाम', टीम इंडिया को खास अंदाज में पीएम मोदी ने दी बधाई
IND vs NZ: आज टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। मालूम हो भारत ने पूरे 12 साल बाद इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर जीत अपने नाम की।
और इस तरह से न्यूजीलैंड से भारत ने आज से अपना 25 साल पुराना बदला भी ले लिया है, आपको बता दें कि 2000 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर ही न्यूजीलैंड ने खिताब जीता था।

भारत की इस जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है तो वहीं पीएम मोदी ने भी टीम इंडिया की तारीफ करते हुए बधाई दी है।
'एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम' (IND vs NZ)
पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि 'एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम!',ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।'
भारत तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई (IND vs NZ)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी टीम को जीत की बधाई दी हैं- उन्होंने ट्वीट किया है कि ' ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 जीतने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। भारत तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई है। क्रिकेट इतिहास रचने के लिए खिलाड़ी, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ़ सबसे ज़्यादा प्रशंसा के पात्र हैं। मैं भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।'
विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय बना दिया (IND vs NZ)
तो वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी टीम इंडिया को जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'ऐतिहासिक विजय...चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई! चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।जय हिंद।'












Click it and Unblock the Notifications