Champions Trophy Golden Bat: मैच हारे पर दिल जीत गए रचिन रविंद्र, इनाम में मिला गोल्डन बैट
Champions Trophy Golden Bat: भारत ने रविवार, 9 मार्च को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही भारत दो बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारत की इस जीत से देशभर में जश्न का माहौल बना हुआ है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार टीम इंडिय को बधाई दे रहे हैं।
रचिन रविंद्र ने बनाए सबसे अधिक रन (Champions Trophy Golden Bat)
न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 263 रन बनाकर शीर्ष पर रहे। इनाम के तौर पर उन्हें गोल्डन बैट से नवाजा गया। रचिन ने भारत के खिलाफ फाइनल में 29 गेंदों पर 37 रन बनाए। भारत के श्रेयस अय्यर 243 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। श्रेयस अय्यर ने टूर्नामेंट में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टीम के साथी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने 218 रन बनाए।

जानिए क्या बोले रचिन रविंद्र
रचिन रविंद्र ने इनाम जीतने के बाद कहा कि हमने क्रिकेट का अच्छा खेल खेला। भारत को बधाई। यह सिर्फ इसलिए है कि हमें अच्छे विकेट पर खेलने का मौका मिला, लेकिन यह वह काम भी है जो मैंने सालों पहले किया है। अपने अतीत पर बहुत गर्व है। उन सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया जिन्होंने इस दौरान मेरी मदद की। मुझे हमेशा गेंदबाजी करना पसंद है। सेंटनर हमेशा मुझे थोड़ा मज़ाक में कहते हैं कि मैं नेट्स में ज़्यादा गेंदबाजी नहीं करता। टीम के सभी सदस्यों की अपनी भूमिका होती है, हम बस अपना काम करते हैं।
लिस्ट में शामिल हैं ये खिलाड़ी
इस लिस्ट में बेन डकेट और जो रूट क्रमश तीसरे और चौथे स्थान पर हैं, लेकिन इंग्लैंड पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो चुका है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर दोनों ही रचिन रवींद्र को पछाड़ सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्रेयस अय्यर दो रन से अपने अर्द्धशतक से चूक गए, जबकि विराट कोहली माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर सिर्फ़ एक रन बनाकर आउट हो गए।
भारत ने जीता मैच
रोहित शर्मा की 76 रन की शानदार पारी और अपने बेहतरीन स्पिन चौकड़ी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश की। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की और दो-दो विकेट चटकाए, जिससे न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत के बावजूद 251 रन बनाए। भारत ने 252 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications