IND vs NZ: गुजरात में 2 वनडे मैच, लेकिन टीम से 3 गुजराती खिलाड़ी बाहर? फैंस ने चयन पर उठाया सवाल
IND vs NZ ODI Series Gujarat Match: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं भी तेज हो गई है। खास बात यह है कि इस सीरीज़ के दो मुकाबले गुजरात में खेले जाने हैं, लेकिन इसके बावजूद गुजरात से ताल्लुक रखने वाले तीन खिलाड़ी भारतीय वनडे टीम में जगह नहीं बना पाए। इसी को लेकर अब फैंस चयन पर सवाल उठा रहे हैं।
गुजरात के तीन खिलाड़ी बाहर (IND vs NZ ODI Series Gujarat Match)
बीसीसीआई द्वारा घोषित वनडे स्क्वॉड में कई बड़े और अनुभवी नाम शामिल किए गए हैं, वहीं कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। चयनकर्ताओं ने टीम संतुलन, हालिया फॉर्म और आगे के बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि, जैसे ही टीम की लिस्ट सामने आई, गुजरात से जुड़े क्रिकेट फैंस की नजर उन नामों पर गई, जिन्हें मौका नहीं मिला।

फैंस दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन
फैंस का कहना है कि जब अहम मुकाबले गुजरात में हो रहे हैं, तो स्थानीय खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने से माहौल और भी खास बन सकता था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने इसे संयोग बताया, तो कुछ ने इसे चयनकर्ताओं का सख्त लेकिन प्रोफेशनल फैसला माना। हालांकि, क्रिकेट जानकारों की मानें तो टीम चयन का आधार सिर्फ वेन्यू नहीं होता। चयनकर्ता खिलाड़ियों की फिटनेस, टीम कॉम्बिनेशन और विपक्षी टीम के खिलाफ रणनीति को प्राथमिकता देते हैं।
आखिर क्यों नहीं मिला मौका
वनडे टीम में गुजरात से आने वाले जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, रवींद्र जडेजा को वनडे सीरीज में मौका दिया गया है। न्यूज़ीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारत को संतुलित और अनुभवी स्क्वॉड की जरूरत है, जिसे ध्यान में रखकर यह टीम चुनी गई है। वहीं जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या को वर्कलोड मैनजमेंट को ध्यान में रखते हुए रेस्ट दिया गया है।
इस स्क्वॉड में सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है, ताकि भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीम को तैयार किया जा सके। वहीं, जिन खिलाड़ियों को इस बार जगह नहीं मिली है, उनके लिए दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। घरेलू क्रिकेट और आने वाली सीरीज़ में अच्छा प्रदर्शन कर वे फिर से टीम में वापसी कर सकते हैं।
गुजरात में होने वाले ये दोनों वनडे मुकाबले फैंस के लिए खास रहने वाले हैं। भले ही कुछ स्थानीय खिलाड़ी टीम का हिस्सा न हों, लेकिन स्टेडियम में दर्शकों का जोश कम नहीं होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया मैदान पर अपने प्रदर्शन से चयन को सही साबित कर पाती है या नहीं।
फिलहाल, फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि भारत-न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ में कौन से खिलाड़ी चमक बिखेरते हैं और क्या टीम इंडिया घरेलू हालात का पूरा फायदा उठा पाती है।












Click it and Unblock the Notifications