'धोनी लहर' से गूंजा स्टेडियम, ईशान ने भी गिराई माही स्टाइल में गिल्लियां तो ऐसा था रिएक्शन- VIDEO
रांची में धोनी की दर्शकों के बीच मौजूदगी में पूरा स्टेडियन धोनी लहर में डूब गया और इसी मैच में ईशान किशन ने भी जिस तरह से धोनी स्टाइल रन आउट किया वह देखने लायक रहा।

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला JSCA स्टेडियम में हुआ जहां पर महेंद्र सिंह धोनी को उनकी पत्नी साक्षी के साथ स्टेडियम में स्पॉट किया गया। ये धोनी का होम ग्राउंड था जहां पर उनकी उपस्थिति अपेक्षित थी। धोनी को देखते ही कैमरों की नजरें उनकी और घूम गई और दर्शकों ने भी धोनी-धोनी चिल्लाना शुरू कर दिया। स्टेडियम में एक तरह से धोनी लहर ही आ गई जिसके बाद माही ने हाथ उठाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

रांची स्टेडियम में धोनी लहर
इस दौरान स्टेडियम का माहौल देखने लायक था। मैच में भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कीवियों के पारी के दौरान जैसी ही धोनी और साक्षी पर कैमरा घूमा तो एमएस धोनी पवेलियन भी फ्लैश हो गया। फिर देखते ही देखते धोनी लहर ने पूरे स्टेडियम को अपनी जकड़ में ले लिया और एमएस के पास हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकारने के सिवा चारा नहीं था। यह लोकल क्राउड का अपने माही के प्रति प्रेम था।
ईशान किशन ने धोनी स्टाइल में किया थ्रो से आउट
आप इसकी फोटो और वीडियो यहां पर देख सकते हैं। इससे पहले धोनी ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में सरप्राइज विजिट की थी। इस मैच में एक और दिलचस्प वाकया हुआ जब ईशान किशन ने न्यूजीलैंड पारी के 18वें ओवर के दौरान अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी पर विकेट के पीछे से एक जबरदस्त डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट किया। उस समय नान स्ट्राइक पर ब्रेसवेल बल्लेबाज कर रहे थे। गेंद लेग साइड पर जाते हुए किशन से छूट गई और बल्लेबाज रन लेने के लिए दौड़ पड़े लेकिन किशन ने तुरंत दस्ताने निकालकर ऐसा डायरेक्ट थ्रो किया कि ब्रेसवेल के पास आउट होने के सिवा कोई चारा नहीं था। खास बात ये है धोनी भी ऐसी ही आउट करते थे और वे स्टेडियम से ये नजारा देख रहे थे। उनका रिएक्शन यहां आप वीडियो में देख सकते हैं।
भारत मैच हारा
हालांकि जहां तक भारत की बात है ये मैच टीम के नजरिए से बहुत अच्छा नहीं गया क्योंकि न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए शुरुआती लड़खड़ाहट के बावजूद 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए जिसमें ओपनर डेवॉन कॉन्वे और डेरिल मिशेल का अहम योगदान रहा। कॉन्वे ने 35 गेंदों पर 52 और मिशेल ने अंतिम ओवरों में 30 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की पारी खेली। भारत को अर्शदीप द्वारा फेंका गया अंतिम ओवर भी बहुत भारी पड़ा जहां एक नो-बॉल सहित तीन लगातार छक्के पड़े। अर्शदीप ने चार ओवर में 51 रन लुटवा दिए। इसके जवाब में भारतीय टीम भी टॉप ऑर्डर को ढेर करा बैठी और सूर्यकुमार के 47 रनों पर आउट होने के बाद वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंदों पर 50 रन बनाकर मैच को करीब ले जाने की कोशिश की लेकिन उनके आउट होने के बाद मैच जीतने की उम्मीदें भी खत्म हो गई।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications