IND vs NZ: ईशान किशन का फ्लॉप शो जारी, आज 1 रन पर खत्म हुई पारी, पूरी सीरीज में बनाए सिर्फ 24 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 में ईशान किशन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद से ईशान का बल्ला शांत है।

Ishan Kishan Fails

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत की शुरुआत खराब रही है, क्योंकि ईशान किशन आज एकबार फिर इस सीरीज में फेल साबित हुए हैं। ईशान के रूप में भारत को पहला झटका पारी के दूसरे ही ओवर में लग गया। दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर ईशान किशन ब्रेसवेल की गेंद पर LBW हो गए। आज उन्होंने सिर्फ एक ही रन बनाया है। आपको बता दें कि ईशान इस पूरी सीरीज में ही फ्लॉप रहे हैं। सीरीज के तीनों मुकाबलों में उन्होंने सिर्फ 24 रन बनाए हैं।

कैसे आउट हुए ईशान किशन?

कैसे आउट हुए ईशान किशन?

आखिरी टी20 में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ईशान और गिल पारी की शुरुआत करने आए थे, लेकिन ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने भारत को दूसरे ही ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका दे दिया। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल ने एक रन लिया। दूसरी गेंद सीधी रही, लेकिन ईशान टर्न के लिए खेल गए। वह सीधे उनके पैड पर टकराई और अंपायर ने आउट करार दिया। ईशान ने डीआरएस का इस्तेमाल किया, लेकिन वो वहां भी आउट करार दिए गए।

ईशान का शर्मनाक प्रदर्शन देखिए

ईशान का शर्मनाक प्रदर्शन देखिए

आपको बता दें कि ईशान किशन का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ बनाए गए दोहरे शतक के बाद से खामोश है। बांग्लादेश में डबल सेंचुरी लगाने के बाद ईशान को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें नंबर 4 पर खेलने का मौका मिला था, पर वो वहां फेल रहे थे। आपको बता दें कि ईशान किशन ने 14 जून 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में आखिरी फिफ्टी मारी थी। उसके बाद से ईशान ने 14 मैचों में 14.28 की औसत से 200 रन बनाए हैं। इसमें उनकी सबसे बड़ी पारी 37 रन की रही है। पिछले 5 मैच में तो ईशान 4 बार दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए हैं।

पावरप्ले में ईशान के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड

पावरप्ले में ईशान के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड

आपको बता दें कि लखनऊ में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में ईशान ने 32 गेंदों में 19 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया था। दरअसल, ईशान की यह पारी भारत के लिए टी-20 में दूसरी ऐसी पारी थी जिसमें उन्होंने 30 या उससे अधिक गेंद खेली और उनका स्ट्राइक-रेट 90 से कम का था। 30 गेंदों का सामना करने के बाद रविंद्र जडेजा के साथ वह संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक बार (दो बार) 90 से कम की स्ट्राइक-रेट से रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। ईशान इस पारी के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में पॉवरप्ले में सबसे कम स्ट्राइक-रेट वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए थे।

Recommended Video

    IND vs NZ: Pandya कर सकते हैं टीम में बदलाव, Ishan-Gill की जोड़ी से हुए परेशान | Oneindia Sports

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+