Ravindra Jadeja Retirement: रवींद्र जडेजा ने लिया संन्यास? करोड़ों फैंस के टूटे दिल! विराट ने लगाया गले

Ravindra Jadeja Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली संन्यास ले लेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास की खबरों के बीच अब एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से फैल रही है कि रविंद्र जडेजा फाइनल मैच के बाद संन्यास ले सकते हैं।

क्या रवींद्र जडेजा ले लेंगे संन्यास? (Ravindra Jadeja Retirement)

ऐसा आखिरी बार हो सकता है जब विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा एक साथ वनडे मैच में हिस्सा ले रहे हैं। अफवाहों के मुताबिक रोहित शर्मा फाइनल के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से अपने भविष्य पर चर्चा करेंगे। इस बीच रविंद्र जडेजा और विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली रविंद्र जडेजा को जोर से गले लगा रहे हैं।

Ravindra Jadeja 1

वायरल हो रहा वीडियो

रवींद्र जडेजा ने अपने 10 ओवर पूरे करने के बाद विराट कोहली को गले लगाया। दोनों खिलाड़ी कुछ देर तक गले मिले, जिससे फैंस के बीच अटकलें लगने लगीं कि क्या यह जडेजा का आखिरी वनडे मैच था। इस घटना को फैंस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के सेमीफाइनल के बाद कोहली और स्टीव स्मिथ के गले मिलने से जोड़ दिया। स्टीव स्मिथ ने कोहली से गले मिलने के बाद वनडे से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के, नाथन स्मिथ।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+