IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की जगह टीम में आए सूर्यकुमार यादव रहे फ्लॉप, फैंस बोले- बस निकल गई हवा
श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव को आज प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, लेकिन सूर्यकुमार यादव आज फ्लॉप रहे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद आज सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। अय्यर की गैरमौजूदगी में ही सूर्यकुमार यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में बन पाई थी, इसलिए फैंस को आज उनसे अय्यर की तरह ही किसी बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव आज फ्लॉप रहे। सूर्यकुमार यादव को पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला, लेकिन वो कोई प्रभावित करने वाली पारी नहीं खेल पाए। सूर्यकुमार आज 26 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए।
वनडे में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं सूर्यकुमार
आपको बता दें कि टी20 क्रिकेट में एक साल के अंदर तीन शतक लगा चुके सूर्यकुमार यादव वनडे टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछली 9 वनडे पारियों में क्रमश: 6, 27, 16, 13, 8, 8, 4, 4 और 31 रन बनाए हैं। आज सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन एक गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर वो अपना विकेट फेंककर चले गए। अय्यर की जगह प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार से फैंस को उनके जैसी ही पारी की उम्मीद थी, क्योंकि अय्यर इस वक्त शानदार फॉर्म में थे, लेकिन चोट की वजह से उन्हें इस सीरीज से बाहर होना पड़ा।
सूर्यकुमार यादव की पारी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सूर्यकुमार को अभी वनडे टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। फैंस ने वनडे में सूर्यकुमार की जगह को लेकर सवाल खड़े किए हैं। आइए एक नजर सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन पर डालते हैं।












Click it and Unblock the Notifications