IND vs NZ Final: कैसी होगी फाइनल मैच की पिच? हो गया बड़ा खुलासा, खुशी से झूम उठेंगे विराट कोहली!

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: भारतीय क्रिकेट फैंस बेसब्री से टीम इंडिया के मैदान पर उतरने और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल को जीतने का इंतजार कर रहे हैं। दुबई में न्यूजीलैंड के साथ भारतीय टीम 9 मार्च को भिड़ने वाली हैं। मैच का नतीजा तय करने में परिस्थितियों की बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में ये सवाल भी है कि फाइनल के लिए किस ट्रैक का उपयोग किया जाएगा। अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

किस पिच पर होगा फाइनल मुकाबला (IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final)

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के फाइनल मैच के लिए इस्तेमाल की जाएगी। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर उस ट्रैक पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन भारतीय स्पिनरों के काफी मददगार होने के कारण उनके लिए यह मुश्किल हो गया।

IND vs NZ 1

भारत को मिली थी जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकस्तान ने किसी तरह 241 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। हालांकि अबरार अहमद ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन पाकिस्तान के पास एक और विशेषज्ञ स्पिनर की कमी होने के कारण भारत ने 42.3 ओवर में छह विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने इस पिच पर शतक लगाया था। ऐसे में अगर यहां मुकाबला होता है तो कोहली के लिए यह बड़ी खुशखबरी होगी। दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंचने वाली कीवी टीम का सामना एक बार फिर भारतीय स्पिनर्स से होने वाला है।

वरुण चक्रवर्ती पर रहेगी नजर

वरुण चक्रवर्ती ने ग्रुप-स्टेज मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। वरुण एक बार फिर भारत की जीत की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। फाइनल के लिए ट्रैक भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले धीमा हो सकता है। इससे पहले यह दोनों टीमें 2000 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी में भी आमने-सामने हुई थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कप्तान सौरव गांगुली के 117 और सचिन तेंदुलकर की 69 रनों की पारी की बदौलत 264/6 रन बनाए थे।

हालांकि, क्रिस केर्न्स के मैच जिताऊ शतक ने उनके प्रयासों को फीका कर दिया क्योंकि उन्होंने आखिरी ओवर में चार विकेट शेष रहते ब्लैक कैप्स को लक्ष्य से आगे ले गए और न्यूजीलैंड को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड की कोशिश एक बार फिर इस कारनामे को दोहराने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+