Sanju Samson बने भारत के बाबर आजम? फ्लॉप प्रदर्शन देख फूटा फैंस का गुस्सा, वर्ल्ड कप से कटेगा पत्ता!
IND Vs NZ 5th T20 Sanju Samson: तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पांचवें टी-20 मुकाबले में घरेलू स्टार संजू सैमसन से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। इस सीरीज में लगातार मिल रहे मौकों को भुनाने में नाकाम रहने के बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है।
लगातार फ्लॉप हो रहे हैं संजू सैमसन (IND Vs NZ 5th T20 Sanju Samson)
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच में संजू सैमसन ने बेहद धीमी शुरुआत की। वे 6 गेंदों पर महज 6 रन बनाकर बाउंड्री के पास कैच थमा बैठे। पूरे स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस संजू को सपोर्ट करने आए थे। लेकिन सैमसन के आउट होते ही फैंस ने सन्न रह गए। संजू के इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं के उस भरोसे पर भी सवालिया निशान लगा दिया है, जिसके तहत उन्हें वर्ल्ड कप के लिए प्रॉपर ओपनर के रूप में देखा जा रहा था।

पिछली पांच पारियों में बनाए सिर्फ 46 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई इस पांच मैचों की सीरीज में संजू सैमसन के आंकड़े उनकी प्रतिभा के साथ न्याय करते नहीं दिख रहे हैं। पूरी सीरीज की पांच पारियों में वे कुल मिलाकर केवल 46 रन ही बना सके हैं। एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनका यह औसत और स्ट्राइक रेट भारतीय टीम की आक्रामक रणनीति के लिहाज से बेहद कमजोर नजर आता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले इस तरह की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गई है।
बाबर आजम से हो रही तुलना
संजू सैमसन के आउट होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। उनकी बल्लेबाजी को देख फैंस ने उन्हें 'इंडिया का बाबर आजम' कहना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स ने उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम पर बोझ बताया है, जबकि कुछ का मानना है कि अब ईशान किशन या ऋषभ पंत जैसे अधिक निरंतर खिलाड़ियों को तरजीह दी जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications