IND vs NZ: T20I में सूर्यकुमार यादव का एक और शतकीय धमाका, भारत ने दिया 192 रनों का टारगेट

भारत और न्यूजीलैंड के (India vs New Zealand T20) बीच माउंट माउंगानुई के बे ओवल में तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चल रहा है जहां पर टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने के लिए उतरना पड़ा और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की एक और प्रचंड बल्लेबाजी देखने को मिली जिसके चलते टीम इंडिया ने 20 ओवर में 191 रन बनाए। यादव ने टी20I करियर का दूसरा शतक लगाते हुए 51 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की पारी खेली। (Photo- ICC)

IND vs NZ 2nd T20I: Suryakumar Yadav century makes India to set target against New Zealand

भारत को इस मैच में ईशान किशन और ऋषभ पंत के तौर पर नई ओपनिंग जोड़ी मिली जिसमें निराश ही किया। पंत ने पहले भी ओपनिंग में मिले मौकों को गंवाया है और इस बार भी ये सिलसिला ही आगे बढ़ाया। सभी क्रिकेट दिग्गज इस बात से इत्तेफाक रखते थे कि पंत को इस सीरीज में ओपनर के तौर पर उतारकर भारत को टी20 क्रिकेट में नया दिन दिखाया दिया लेकिन ऐसा होना फिलहाल दूर की कौड़ी लगती है क्योंकि पंत द्वारा इस फॉर्मेट में असहज महसूस करना जारी है। उनको 13 गेंदों पर 6 रन बनाकर लॉकी फर्ग्सुसन ने मुक्त किया।

इसके बाद ईशान किशन ने भी 31 गेंदों पर 36 रन पारी में ईशा जोड़ी को अपना विकेट दिया। भारत के दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों के कैच टिम साउदी ने लिए। फिर भारत को अगला झटका श्रेयस अय्यर के तौर पर लगा जिन्होंने 9 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली। इसके बाद पूरी तरह से सूर्यकुमार यादव का शो शुरू हो गया जिन्होंने 49 गेंदो पर शतक जड़ दिया। यादव ने 19वें टी20 क्रिकेट इंटरनेशनल का अपना दूसरा शतक पूरा किया। यादव ने इस दौरान 11 चौके और 6 छक्के लगाकर बताया कि टी20 क्रिकेट में कोई भी उनके आसपास क्यों नहीं टिकता है। उन्होंने खेल के मैदान पर फिर से 360 डिग्री पर बैटिंग की और विकेटकीपर के सिर के ऊपर से कई शॉट मारकर गेंदबाजों का दम निकाल दिया।

अंतिम ओवर ने मजा खराब किया, टिम साउथी ने ली हैट्रिक-

हालांकि भारत के नजरिए से 20वां ओवर बेहद खराब साबित हुआ क्योंकि सूर्यकुमार यादव को इसमें स्ट्राइक नहीं मिली और टिम साउथी हैट्रिक लेने में कामयाब रहे। पहले हार्दिक पांड्या आउट हुए, फिर दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर। इनमें से किसी बल्लेबाज ने सिंगल लेकर यादव को स्ट्राइक देने की कोशिश नहीं और इस ओवर से पांच ही रन आए। इस तरह से टिम साउथी ने अपने टी20 करियर की दूसरी हैट्रिक पूरी की। सूर्यकुमार यादव 51 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Recommended Video

    IND vs NZ 2nd T20 2022: Suryakumar Yadav की पारी में ध्वस्त हुए बड़े रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+