IND vs NZ 2nd ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे कल, ऐसे देखें फ्री में लाइव एक्शन
IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम नए साल के अपने पहले घरेलू अभियान में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। पहले वनडे में वडोदरा की पिच पर विराट कोहली की 93 रनों की मैच जिताऊ पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी थी। अब सीरीज का अगला पड़ाव राजकोट है, जहां बुधवार, 14 जनवरी 2026 को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर 2-0 से अजेय कब्जा जमाने पर होंगी, जबकि कीवी टीम वापसी की पुरजोर कोशिश करेगी। पिछले मैच में टक्कर हुई थी लेकिन भारतीय टीम ने अंततः 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली।

राजकोट के इस मैदान पर रनों की बारिश होना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि यहां की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान दोपहर 1:00 बजे मैदान पर उतरेंगे।
शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की मौजूदगी फैंस का उत्साह बढ़ा रही है। हालांकि, वाशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद टीम कॉम्बिनेशन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें आयुष बदोनी या नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की संभावना है।
IND vs NZ 2nd ODI Live कैसे देखें
यहां देखें लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक मैच का आनंद टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर उठा सकते हैं। भारत में इस पूरी सीरीज के आधिकारिक प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी जैसे चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच देखा जा सकता है।
IND vs NZ 2nd ODI Live Free में कहां देखें
जो फैंस मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं, उनके लिए यह मुकाबला 'जियो-हॉटस्टार' (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर लाइव उपलब्ध रहेगा। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शकों के लिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications