Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs NZ: भारत के लिए 26 साल का खिलाड़ी करेगा डेब्यू? दूसरे वनडे में बड़े बदलावों के साथ ऐसी होगी प्लेइंग XI

IND vs NZ 2nd ODI Playing XI: वडोदरा एकदिवसीय मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के विरुद्ध अब दूसरे मैच में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हो रही है। भारतीय टीम में इस बार बदलाव होना तय माना जा रहा है। पिछले मैच में हुई एक घटना ने टीम कॉम्बिनेशन बदल दिया है।

वॉशिंगटन सुंदर चोट की वजह से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह बोर्ड ने रिप्लेसमेंट घोषित किया है। पिछले मैच में चोट के बावजूद जरूरत पड़ने पर सुदंर बैटिंग करने के लिए आए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

ind vs nz

दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा और भारत की टीम में एक से दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वॉशिंगटन सुंदर बाहर हैं, तो उनकी जगह कोई टीम में आएगा। माना जा रहा है कि आयुष बदोनी को डेब्यू करने का मौका मिलने वाला है।

IND vs NZ: किसे मिल सकता है मौका

आयुष बदोनी को वॉशिंगटन सुंदर का रिप्लेसमेंट घोषित किया गया है। 26 साल के इस क्रिकेटर को अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि नितीश रेड्डी भी टीम में शामिल हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में बदोनी के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह प्लेइंग इलेवन में शामिल किये जाएंगे।

IND vs NZ: क्या विनिंग कॉम्बिनेशन में होगा बदलाव

मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा ने अच्छी गेंदबाजी की है। प्रसिद्ध कृष्णा को भी विकेट मिले हैं लेकिन वह महंगे साबित हुए हैं। वहां एक बदलाव की गुंजाइश नजर आती है लेकिन टीम मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेशन को पूरी तरह से खत्म नहीं करना चाहेगा। कृष्णा की जगह टीम में आने के लिए अर्शदीप सिंह मौजूद हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनको अभी इंतजार ही करना पड़ेगा।

भारतीय की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, आयुष बदोनी, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+