IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजी बनी चिंता का विषय, रायपुर में इस कमजोरी के साथ कैसे सीरीज जीतेगा भारत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। रायपुर में अगर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की तो उसे अजेय बढ़त मिल जाएगी।

IND vs NZ 2nd ODI न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच में 12 रन से जीतने के बाद अब टीम इंडिया रायपुर में सीरीज जीतने की तैयारी कर रही है। तीन मैचों की सीरीज में भारत ने पहला वनडे जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है और अगर रायपुर में होने वाले दूसरे वनडे को भी भारत ने जीत लिया तो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को सीरीज में अजेय बढ़त मिल जाएगी, लेकिन यह इतना आसान नहीं रहने वाला और इसका उदाहरण हैदराबाद में देखा जा चुका है, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को 350 रन का लक्ष्य देने के बाद भी सिर्फ 12 रन से जीत दर्ज की। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक अभी भी सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है।

डेथ ओवर्स में खूब पिटे थे सभी बॉलर

डेथ ओवर्स में खूब पिटे थे सभी बॉलर

हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम को 350 रन का लक्ष्य दिया था। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था। बल्लेबाजी में सबकुछ अच्छा रहने के बाद परीक्षा गेंदबाजों की थी, लेकिन गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया। अकेले मोहम्मद सिराज को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में जमकर रन लुटाए। हार्दिक पांड्या सबसे महंगे गेंदबाज रहे। पांड्या को 10 ओवर में 70 रन लुटाने के बाद एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ। वहीं शमी, कुलदीप, शार्दुल और सुंदर सभी ने 5 से उपर की इकोनॉमी से रन खर्च किए।

इसी बॉलिंग अटैक ने श्रीलंका को समेटा था 73 रन पर

इसी बॉलिंग अटैक ने श्रीलंका को समेटा था 73 रन पर

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में जो बॉलिंग अटैक मैदान पर उतरा था वहीं गेंदबाज श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में भी थे, जहां श्रीलंका की टीम 73 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। जी हां, आखिरी वनडे में भारत ने श्रीलंका को 391 रन का लक्ष्य दिया था। शुभमन गिल ने 116 और विराट कोहली ने 166 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 73 रन पर समेट दिया था और भारत 317 रन से मैच जीता था। सिराज ने उस मैच में भी 4 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि मजबूत टीमों के खिलाफ क्या अभी भी भारतीय गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है?

रायपुर में कैसे सीरीज जीतेगा भारत?

रायपुर में कैसे सीरीज जीतेगा भारत?

यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि हैदराबाद में पहले वनडे में जब न्यूजीलैंड की टीम 350 के लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो एक समय कीवी टीम के 6 खिलाड़ी 131 रन पर आउट हो गए थे। भारतीय फैंस टीम इंडिया की जीत को बहुत करीब महसूस कर चुके थे, लेकिन मैच के आखिरी के 21 ओवरों में न्यूजीलैंड की टीम ने 206 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए। इस दौरान कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मिचेल ब्रेसवेल ने 78 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्कों की मदद से 140 रन ठोक दिए। वहीं 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मिचेल सैंटनर ने भी 45 गेंदों में 57 रन की पारी खेल डाली थी। ऐसे में खुद रोहित शर्मा को इस बात की टेंशन होनी चाहिए कि इस बॉलिंग अटैक के साथ रायपुर में किस तरह जीत मिल सकती है।

रायपुर में पहली बार इंटरनेशनल मैच

रायपुर में पहली बार इंटरनेशनल मैच

आपको बता दें कि सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को रायपुर में खेला जाएगा। यह पहली बार होने जा रहा है जब रायपुर किसी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करेगा। 60 हजार से अधिक दर्शकों की क्षमता वाले शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में आज तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ है। भारतीय टीम के साथ-साथ यहां के लोगों के लिए भी यह मैच बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+