सावधान! अरुण जेटली स्टेडियम में कोल्ड ड्रिंक पीकर होगा पछतावा? IND vs NAM मैच से पहले वीडियो ने मचाया बवाल

India vs Namibia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के तहत आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया (IND vs NAM) के बीच मुकाबला खेला जाना है। लेकिन मैच से पहले ही स्टेडियम के अंदर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद स्टेडियम की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि स्टेडियम के अंदर वेंडर बची हुई और बेकार कोल्ड ड्रिंक को फिर से कप और बोतलों में भरकर 'फ्रेश' बताकर बेच रहे हैं, वनइंडिया इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। इस घटना ने फैंस के बीच भारी नाराजगी पैदा कर दी है। लोग भारी पैसे खर्च कर मैच देखने आते हैं, लेकिन बदले में उन्हें खराब और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक चीजें परोसी जा रही हैं।

arun jaitley stadium

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, एक्स (Twitter) पर फैंस ने दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) और बीसीसीआई (BCCI) को टैग करना शुरू कर दिया। फैंस का कहना है कि एक तरफ भारत वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है और दूसरी तरफ बुनियादी सुविधाओं और शुद्धता के साथ इस तरह का खिलवाड़ शर्मनाक है।

IND vs NAM मैच पर असर?

मैच अपने तय समय पर ही शुरू होगा, लेकिन इस विवाद ने स्टेडियम के मैनेजमेंट को बैकफुट पर धकेल दिया है। प्रशासन अब वेंडर्स पर कड़ी नजर रखने की बात कह रहा है ताकि मैच के दौरान किसी भी दर्शक की सेहत के साथ समझौता न हो।

अगर आप आज India vs Namibia का मैच देखने स्टेडियम जा रहे हैं, तो इन बातों का खास ख्याल रखें।

सीलबंद बोतलें: कोशिश करें कि जो भी पेय पदार्थ लें, वह आपके सामने खोला जाए।

हाइजीन चेक: खुले हुए कप या पहले से भरी हुई बोतलों को लेने से बचें।

शिकायत करें: यदि आपको किसी वेंडर पर शक हो, तो तुरंत वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों या मैनेजमेंट को इसकी सूचना दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+