IND vs HK: सूर्यकुमार की तूफानी पारी, 12 गेंदों पर जड़ दिए 60 रन; सोशल मीडिया पर वायरल हुए रिएक्शन
एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में आज भारत का सामना हांगकांग से हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू हुआ।
नई दिल्ली, 31 अगस्त: एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में आज भारत का सामना हांगकांग से हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू हुआ। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 02 विकेट खोकर 192 रन बनाए। हांगकांग को जीत के लिए 193 रनों की दरकार है। भारत की ओर से विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा। कोहली एशिया कप 2022 में अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने।
Recommended Video

सूर्या-विराट ने जड़ा अर्धशतक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की औसत शुरुआत रही। 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर कैच आउट हुए। इसके बाद 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल 39 गेंदों पर 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आए सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी की। कोहली ने भी उनका भरपूर साथ दिया। विराट ने 44 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 68 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े। सूर्या ने बाउंड्री से 12 गेंदों पर 60 रन जड़ दिए।
#SuryakumarYadav#ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/gosPeGbyGg
— 🤠 (@VoiceOf_Spirit) August 31, 2022

महंगे साबित हुए अरशदी
हांगकांग ने आज के मुकाबले में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। हारून अरशदी ने 3 ओवर में 53 रन दिए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। वह आज काफी महंगे साबित हुए। आयुष शुक्ला ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। एहसान खान ने 4 ओवर में 26 रन खर्च किए। इसे अलावा एजाज खान ने 3 ओवर में 37 रन, यासिम मुर्तजा ने 4 ओवर में 27 रन और मोहम्मद गजानफर 2 ओवर में 19 रन लुटाकर 1 विकेट चटकाया।
#SuryakumarYadav KING SKY 👑 pic.twitter.com/gmA96rVC0y
— bhargavprdip (@bhargav_prdip) August 31, 2022

यादव ने कही ये बात
पहली पारी के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, मैंने उन स्ट्रोक्स का अभ्यास नहीं किया है, लेकिन मैं बचपन में अपने दोस्तों के साथ रबर बॉल क्रिकेट खेलता था और यहीं से ये शॉट आते हैं। शुरुआत में गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी। इससे पहले कि मैं बल्लेबाजी के लिए उतरता, मैंने रोहित और ऋषभ से बात की और उनसे कहा कि मैं टेम्पो को ऊपर उठाने की कोशिश करूंगा और 170-175 रन बनाऊंगा। मुझे लगता है कि इस विकेट पर हमारा स्कोर अच्छा है। बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2022 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।
This man is in form of his life
— Yash MSdian TM️ 🦁 (@itzyash07) August 31, 2022
Treat to watch him bat 🔥😍#SuryakumarYadav #INDvHKG #sky pic.twitter.com/zn9FfqrdPU

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
- हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला।
Surya to Babar..talking about no 1 spot in icc ranking #INDvsHK #SuryakumarYadav pic.twitter.com/ee7ri4nKtz
— That funny guy (@OMKARKU35869614) August 31, 2022












Click it and Unblock the Notifications