IND vs ENG: लीड्स में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, शतक जड़कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड
IND vs ENG Yashasvi Jaiswal: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर अपने बल्ले का जादू दिखाया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन, यशस्वी ने 144 गेंदों में शानदार शतक जड़कर सभी का दिल जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। शुरुआत से ही जायसवाल इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हावी में नजर आए।
यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास (IND vs ENG Yashasvi Jaiswal)
इस शतक के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में इतिहास रच दिया है। वह इंग्लैंड में शतक जड़ने वाले पहले बाएं हाथ के ओपनर बन गए हैं। तेज गेंदबाजों की मददगार इंग्लिश पिच पर जहां बल्लेबाजों को टिकना मुश्किल होता है, वहीं यशस्वी ने बेखौफ होकर खेलते हुए अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने क्रीज पर धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और मौके मिलने पर बेहतरीन शॉट्स भी लगाए।

शुभमन गिल ने पूरा किया अर्धशतक
यशस्वी की इस बेहतरीन पारी की एक और खास बात यह रही कि उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी पूरी की। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों को थकाकर रख दिया। भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंच चुका है और टीम एक मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। कप्तान गिल ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया।
दूसरे सेशन के बाद 2 विकेट खोकर बने 215 रन
तेज गेंदबाज़ों की चुनौती हो या इंग्लिश कंडीशन्स का दबाव, यशस्वी ने पूरी जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाज़ी की है। उन्होंने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए गेंदबाज़ों की एक भी रणनीति को हावी नहीं होने दिया। यशस्वी इससे पहले भी घरेलू और विदेशी पिचों पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं, लेकिन यह पारी खास इसलिए है क्योंकि यह नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत के नए युग की शुरुआत का हिस्सा बन रही है। पहले दिन दो सेशन के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं।
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।












Click it and Unblock the Notifications