फॉर्म नहीं, फेवरिटिज्म? 7841 रन बनाने वाला सितारा बाहर, कप्तान गिल की प्लेइंग XI पर उठे सवाल

Ind vs Eng, Playing 11: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला शुरू हो गया है। जैसे ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हुआ, एक बार फिर से वही पुरानी बहस शुरू हो गई। टीम में क्या फॉर्म से ज्यादा 'पसंद' को तवज्जो दी जा रही है? ये सवाल करुण नायर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के बाद से उठाया जा रहा है।

फ्लॉप करुण नायर को फिर मौका (Ind vs Eng, Playing 11)

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही थी, और खराब प्रदर्शन के चलते प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर बैठना पड़ा। लेकिन जिस नाम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है करुण नायर। चार पारियों में लगातार फ्लॉप रहने के बाद भी उन्हें तीसरे टेस्ट में एक और मौका दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिमन्यु ईश्वरन अब भी अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

Ind vs Eng 1

डेब्यू के लिए तरसे अभिमन्यु ईश्वरन

अभिमन्यु ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक 7841 रन बनाए हैं। उनका औसत 48.70 का है, और उनके नाम 27 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं। ऐसे खिलाड़ी को लगातार नजरअंदाज किया जाना कई लोगों के गले नहीं उतर रहा है। करुण नायर ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही तिहरा शतक जड़ा था, लेकिन तब से उनका बल्ला खामोश है। टेस्ट में उनका औसत लगातार गिरा है और अब वे एक भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। इसके बावजूद कप्तान शुभमन गिल उन्हें बार-बार मौका दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने उठाए सवाल

प्लेइंग इलेवन को लेकर फैसला चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट का होता है, लेकिन जब टैलेंटेड खिलाड़ियों को मौके नहीं मिलते तो सवाल उठना लाज़मी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या तीसरे टेस्ट में करुण नायर कप्तान शुभमन गिल की उम्मीदों पर खरे उतर पाते हैं या नहीं? सोशल मीडिया पर फैंस लगातार करुण नायर की आलोचना कर रहे हैं, ऐसे में उनके लिए रन बनाना बेहद जरूरी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+