IND vs ENG: भारतीय टीम की बढ़ेगी परेशानी? कोहली तीसरे और चौथे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर
IND vs ENG, Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले और दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे और बीसीसीआई ने उनको निजी कारणों से रिलीज किया था। अब एक बार फिर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोहली तीसरे और चौथे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार कोहली तीसरे और चौथे टेस्ट मैच से कोहली बाहर हो सकते हैं। ऐसी खबरें भी हैं कि पांचवें टेस्ट से भी कोहली बाहर हो सकते हैं। हालांकि फ़िलहाल इस पर आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया बोर्ड की तरफ से नहीं आई है।

कोहली के बाहर होने से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगेगा। टीम इंडिया मिडिल ऑर्डर में रनों के लिए संघर्ष कर रही है। अभी तक यशस्वी जायसवाल और गिल ने शतक जड़े हैं। अन्य बल्लेबाज 30-35 रन बनाने के बाद आउट होकर पवेलियन की राह देख रहे हैं।
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज और कोहली के अच्छे दोस्त एबी डीविलियर्स ने खुलासा करते हुए कहा था कि विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस वजह से कोहली अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट जीता था और सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। अगला मुकाबला 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाना है। इसके लिए फ़िलहाल भारतीय टीम की घोषणा नहीं की गई है। टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जडेजा पहले से ही चोट के कारण एनसीए में हैं, केएल राहुल भी पिछले मैच में बाहर थे।
अगले मुकाबलों में कुछ खिलाड़ियों को बाहर भी किया जा सकता है। प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications