इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत की संभावित XI, पुजारा के रोल पर होगी नजरें
एजबेस्टन, 30 जून: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल हुई श्रंखला का रीशेड्यूल पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच खेलने उतर रही है। सीरीज में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम यह मैच जीत कर अंग्रेजों को उसी की धरती पर हराने का मौका गंवाना नहीं चाहेगी। भारत ने 2007-8 सीजन के बाद इंग्लैंड को उसकी धरती पर नहीं हराया है। हालांकि बेन स्टोक्स एंड कंपनी जिस तरीके से खेल रही है उसके चलते टीम इंडिया के लिए मुकाबला कतई भी आसान नहीं होने जा रहा है।

ओपनर- शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा
कप्तान रोहित शर्मा कोविड पॉजिटिव हैं और जसप्रीत बुमराह उनके स्थान पर कप्तानी कर सकते हैं। यहां तक कि सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कोविड पॉजिटिव हो गए थे। आइए देखते हैं इस मैच के लिए भारत की टीम कैसी हो सकती है-
रोहित की उपस्थिति में चेतेश्वर पुजारा के ओपनिंग करने की पूरी उम्मीद है। पुजारा आमतौर पर नंबर तीन पर आते हैं, उनके लिए यह एक नई भूमिका होगी। पुजारा इस टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में काफी खेल चुके हैं और उनको ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

भारत का मीडिल ऑर्डर-
मध्यक्रम में विराट कोहली, हनुमा विहारी, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी हो सकते हैं। विराट एक खराब दौर से गुजर रहे हैं लेकिन उन्होंने अभ्यास मैच में दूसरी पारी में अच्छा अर्धशतक लगाया था। अय्यर धीरे-धीरे भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी के तौर पर भी खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

हनुमा विहारी जमना चाहेंगे
ऋषभ पंत इस फॉर्मेट में काफी अच्छे हैं और उनकी क्षमता के बारे में बताने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह सफेद गेंद क्रिकेट है जहां पर पंत की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठते हैं लेकिन लाल गेंद क्रिकेट में आज भी पंत दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में शामिल है। हनुमा विहारी तकनीकी खिलाड़ी हैं और भारतीय टीम में जगह बनाने की गला काट प्रतियोगिता के बीच मिले मौके को वह दोनों हाथों से बुलाना चाहेंगे।

ऑलराउंडर-
ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर देखने को मिल सकते हैं। रवींद्र जडेजा आईपीएल 2022 में पसली में लगी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। जडेजा टेस्ट मैच में काफी अच्छे आलराउंडर साबित हो सकते हैं और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ऐसा दिखाया भी है। शार्दुल ठाकुर के ऊपर भी नजरें होंगी जो भारत के अच्छे टेस्ट ऑलराउंडर के तौर पर उभर रहे हैं। वह गेंदबाजी करते हुए विकेट गिरा सकते हैं और बल्लेबाजी में भी निचले क्रम पर कुछ असरदार पारियां खेल सकते हैं।

गेंदबाजी-
गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह होंगे। सभी इंग्लैंड की परिस्थितियों में सबसे घातक साबित हो सकते हैं और जसप्रीत बुमराह एक कप्तान के तौर पर नजर आएंगे जो उनके लिए काफी नई जिम्मेदारी है तो वही मोहम्मद सिराज आईपीएल की खराब परफॉर्मेंस के बाद टेस्ट क्रिकेट के जरिए इंटरनेशनल लेवल पर खुद को फिर से साबित करना चाहेंगे। इस गेंदबाज ने पिछले साल 14 विकेट सीरीज में चटकाए थे।












Click it and Unblock the Notifications