IND vs ENG: एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक, शुभमन गिल ने रचा इतिहास, एक साथ बनाए कई रिकॉर्ड

IND vs ENG Shubman gill: शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर में एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने पहली पारी में 269 रन बनाए और अब दूसरी पारी में भी वह शतक लगा चुके हैं। दूसरी पारी में उन्होंने 129 गेंदों में शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही वह एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। शुभमन गिल के अलावा भारत के लिए यह कमाल सुनील गावस्कर कर चुके हैं। सुनील गावस्कर ने साल 1971 के दौरान एक ही मैच में दोहरा शतक और शतक जड़ने का काम किया था।

शुभमन गिल ने गावस्कर को छोड़ा पीछे (IND vs ENG Shubman gill)

शुभमन गिल की इस शानदार बल्लेबाजी के चलते उन्होंने एक टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है। गिल ने यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ते हुए बनाया है। गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट में कुल 344 रन बनाए थे (124 और 220)। लेकिन अब शुभमन गिल ने कुल 346 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

IND vs ENG 1

कप्तान बनते ही छाए गिल

यह शुभमन गिल की कप्तानी में खेला जा रहा पहला टेस्ट सीरीज है। 25 साल के शुभमन को हाल ही में भारत का 37वां टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने कप्तान बनते ही बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करके सबका दिल जीत लिया है। इस शानदार पारी के दौरान गिल ने पहले 387 गेंदों में 269 रन बनाए और दूसरी पारी में भी वह तेजी से रन बना रहे हैं।

इंग्लैंड के ग्राहम गूच ने बनाए हैं सबसे अधिक रन

बात करें तो एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के ग्राहम गूच के नाम है, जिन्होंने 1990 में लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ 333 और 123 रन मिलाकर कुल 456 रन बनाए थे। शुभमन गिल अभी इस रिकॉर्ड से कुछ पीछे हैं, लेकिन उन्होंने पहले ही भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक बड़ी जगह बना ली है। गिल की इस ऐतिहासिक पारी ने ना सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+