IND vs ENG: बड़ी मुसीबत में फंसी टीम इंडिया! दूसरा टेस्ट जिताने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर, टेंशन में रोहित
India vs England Shreyas Iyer: 15 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को तीसरा टेस्ट मैच खेलना है। राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार यानी कि 9 फरवरी को भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है।
राहुल-जडेजा की होगी वापसी
पहले दो टेस्ट मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हिस्सा नहीं ले सके थे। बचे हुए तीन मुकाबले में भी उनका टीम में आना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा और केएल राहुल भी चोट की वजह से बाहर हो गए थे। हालांकि, तीसरे टेस्ट मैच में इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।

श्रेयस हो सकते हैं पूरे सीरीज से बाहर
तीसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले भारतीय टीम को एक और बुरी खबर मिली है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए हैं। श्रेयस अय्यर भारत के लिए बचे हुए तीन मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। उनके पीठ में अकड़न और ग्रोइन इंजरी की शिकायत की गई है।
दूसरा टेस्ट जिताने में रहा था बड़ा योगदान
जिसके बाद वह सिर्फ तीसरे टेस्ट नहीं बल्कि पूरे सीरीज से ही बाहर हो सकते हैं। दूसरे टेस्ट मैच को जिताने में अय्यर का बड़ा योगदान रहा था। अय्यर ने बेन स्टोक्स को कमाल का थ्रो कर रन आउट किया था। अगर स्टोक्स आउट नहीं होते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।
मुश्किल में फंसी भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर के बाहर होने से भारतीय टीम की मिडिल ऑर्डर की परेशानी बढ़ सकती है। श्रेयस अय़्यर विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में नंबर चार पर लगातार बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी कमजोर पड़ सकती है। कप्तान रोहित शर्मा भी अय्यर के चोटिल होने से टेंशन में आ गए हैं। हालांकि, तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल और रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications