VIDEO: संजना गणेशन ने लिए इंग्लैंड टीम के मजे, बोली- 'मैदान पर भी डक, बाहर भी डक'
भारत के साथ खेले गए पहले वनडे मैच को इंग्लैंड क्रिकेट टीम बुरे सपने की तरह भूल जाना चाहेगी और इसे कभी याद नहीं करना चाहेगी।
लंदन, 13 जुलाई: भारत के साथ खेले गए पहले वनडे मैच को इंग्लैंड क्रिकेट टीम बुरे सपने की तरह भूल जाना चाहेगी और इसे कभी याद नहीं करना चाहेगी। क्योंकि इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने पहले तो इंग्लिश बल्लेबाजी इकाई के परखच्चे उड़ा दिए, फिर रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने बिना एक भी विकेट गंवाए 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। इस जीत के बाद मानो भारतीय फैंस को इंग्लिश टीम को ट्रोल करने का लाइसेंस मिल गया और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उनके काफी मजे लिए। लेकिन इन सबके बीच जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) भी इंग्लिश टीम की टांग खिंचाई करने में पीछे नहीं रहीं और कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर भारतीय फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

संजना ने किया ट्रोल
भारत-इंग्लैंड सीरीज के ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने संजना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जहां वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मजे लेती नजर आई। वीडियो में संजना कहती है, ''फूड एरिया एक बिजी जगह है जो इंग्लिश फैंस से भरी हुई है क्योंकि वे क्रिकेट नहीं देखना चाहते। यहां कई स्टोर्स हैं जहां पर तमाम तरह का खाने का सामान मिल रहा है, लेकिन हम एक ऐसे स्टोर पर आए हैं जहां ज्यादातर इंग्लिश बल्लेबाज नहीं आना चाहेंगे क्योंकि इसका नाम है, ‘क्रिस्पी डक।' हमने ‘डक रैप' लिया है। हम देखना चाहते हैं कि मैदान के बाहर डक कैसा है चूंकि मैदान पर तो डक बेहद शानदार था।''
While our bowlers bagged some 🦆s on the field, @SanjanaGanesan 'wrap'ped up some 🦆s off the field at #TheOval 😋#ENGvIND #SonySportsNetwork pic.twitter.com/SzzQ9dVEaJ
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 12, 2022
Recommended Video

फैन्स को पसंद आया अंदाज
संजना गणेशन का यह अंदाज फैंस का काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो लगातार वायरल भी हो रहा है। हो भी क्यों न... वीडियो में संजना जो है। अभी तक इस वीडियो पर 492.6 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें मिसेज बुमराह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की TV प्रेजेंटर है। बुमराह और संजना की शादी पिछले साल 15 मार्च 2021 को हुई थी।

इंग्लैंड के 4 खिलाड़ी डक पर आउट हुए
ओवल वनडे में इंग्लैंड के एक या दो नहीं बल्कि चार खिलाड़ी डक (शून्य) पर आउट हुए। इन खिलाड़ियों में ओपनर जेसन रॉय, स्टार बल्लेबाज जो रूट, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन के नाम शामिल है। रॉय, रूट और लियाम को तो खुद जसप्रीत बुमराह ने आउट कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया था, जबकि स्टोक्स का विकेट शमी की झोली में आया। इंग्लैंड की पूरी टीम 25.2 ओवर के खेल में मात्र 110 रन पर सिमट गई।

भारत 10 विकेट से जीता
टीम इंडिया के सामने मैच जीतने के लिए 111 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने 19वें ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए केवल 58 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए, जबकि टीम इंडिया में वापसी करने वाले शिखर धवन भी 54 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जोड़ी ने 6 रन जोड़ने के साथ ही बतौर ओपनर एक साथ बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 5 हजार रन भी पूरे किए। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ की गई शतकीय साझेदारी उनकी 18वीं शतकीय साझेदारी रही।

बुमराह का सबसे बढ़िया प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह ने मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए केवल 19 रन देकर 6 विकेट अपनी झोली में डाले। वनडे क्रिकेट में ये उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा। साथ ही उन्होंने इस फॉर्मेट में दूसरी पारी एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए। इस यादगार प्रदर्शन के लिए बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
बता दें कि बुमराह द्वारा किया गया यह प्रदर्शन वनडे में भारत की ओर से तीसरा सबसे बढ़िया प्रदर्शन है। पहले नंबर पर स्टुअर्ट बिन्नी (6/4 बनाम बांग्लादेश, 2014) और दूसरे पर अनिल कुंबले (6/12 बनाम विंडीज, 1993) का नाम आता है।












Click it and Unblock the Notifications