IND vs ENG: ऐसे देख सकते हैं निर्णायक टेस्ट का रोमांच लाइव, जानें कब शुरू होगी फाइनल जंग!
IND vs ENG, live streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज अब अपने आखिरी और सबसे अहम मोड़ पर पहुंच गई है। चार मुकाबले खत्म हो चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड 2-1 से आगे है। मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया, जिससे भारत के पास अब केवल एक मौका बचा है। भारत 5वां टेस्ट जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबर पर खत्म करना चाहेगा।
जानिए कब शुरू होगा पांचवां टेस्ट (IND vs ENG, live streaming)
यह निर्णायक टेस्ट मैच 31 जुलाई से इंग्लैंड के केनिंग्टन ओवल, लंदन के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे किया जाएगा। भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस सीरीज में अच्छी रही है। लेकिन गेंदबाजों ने निराश किया है। ऐसे में पांचवें टेस्ट में गेंदबाजों को अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी।

यहां देख सकेंगे लाइव मैच
भारतीय फैंस इस मुकाबले को अपने टीवी पर Star Sports Network के माध्यम से देख सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं तो JioCinema और Disney+ Hotstar ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी साइट स्टोरी को हमारी वेबसाइट वनइंडिया हिंदी पर भी पढ़ सकते हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारतीय टीम की कप्तानी इस मुकाबले में शुभमन गिल करेंगे। टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन जैसे युवा बल्लेबाज़ हैं। गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी मैदान पर होंगे। वहीं इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे हैं बेन स्टोक्स। उनके साथ टीम में जो रूट, ओली पोप, क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे अनुभवी और आक्रामक खिलाड़ी शामिल हैं।
भारत के लिए जीत जरूरी
अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह सीरीज को ड्रॉ कर इतिहास में खुद को मजबूत टीम के रूप में साबित करेगा। वहीं इंग्लैंड जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगा। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा और प्रदर्शन की असली परीक्षा होगा।












Click it and Unblock the Notifications