बुमराह के 'सिक्सर' में शमी के 3 विकेटों ने भी दिखाया कमाल, ODI में बन गए देश के सबसे 'तेज' गेंदबाज

लंदन, 12 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच किंग्सटन ओवल में वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। जहां भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया और इंग्लिश टीम दोनों प्रीमियर इंडियन बॉलर के सामने 110 रनों पर धराशाई हो गई। जसप्रीत बुमराह ने अंग्रेजों का टॉप ऑर्डर उखाड़कर विकेटों का एक ऐसा पतन शुरू किया जो अंत तक जारी रहा। बुमराह ने 7.2 ओवर में केवल 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

मोहम्मद शमी भी कम धारदार नहीं थे

मोहम्मद शमी भी कम धारदार नहीं थे

बुमराह जहां बहुत सटीक थे तो वही मोहम्मद शमी भी कम धारदार नहीं थे। इन दोनों ने एक बार फिर से बेहतरीन तेज गेंदबाजी जोड़ी बनाते हुए इंग्लैंड को कभी भी चैन की सांस नहीं लेने दी।

बुमराह जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट और लियम लिविंगस्टोन को अपने पहले स्पैल में ही आउट कर चुके थे। इनमें केवल जॉनी बेयरस्टो ही बुमराह के सामने खाता खोल पाए। बाकी के तीन बल्लेबाज शून्य पर ही आउट हो गए।

विकेटों की शुरुआत बेन स्टोक्स से की

विकेटों की शुरुआत बेन स्टोक्स से की

दूसरी ओर, मोहम्मद शमी ने अपने विकेटों की शुरुआत बेन स्टोक्स से की और अंग्रेज टेस्ट कप्तान को पहली ही गेंद पर पंत के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद शमी ने टिककर खेल रहे अंग्रेज कप्तान जोस बटलर का विकेट लिया। यह मोहम्मद शमी की छोटी गेंद थी जिसको बटलर ने छक्का मारने के प्रयास में पुल कर दिया और बाउंड्री पर खड़े हुए सूर्यकुमार यादव ने एक बढ़िया कैच लेकर इस पारी का अंत कर दिया।

 सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले बॉलर बन चुके हैं

सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले बॉलर बन चुके हैं

इसके साथ ही मोहम्मद शमी ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए 150 विकेट हासिल कर लिए हैं और इन 150 विकेटों को जिस तरह से उन्होंने लिया है वह कमाल का प्रदर्शन है क्योंकि उन्होंने जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है।

मोहम्मद शमी भारत की ओर से सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले बॉलर बन चुके हैं।

शमी ने भारत के लिए मात्र 80 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड अजीत आगरकर के नाम था जिन्होंने 97 वनडे इंटरनेशनल में 150 विकेट हासिल किए थे।

रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क के नाम है

रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क के नाम है

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क के नाम है जिन्होंने 77 मुकाबलों में यह कारनामा हासिल करके दिखाया है। पूर्व पाकिस्तानी ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने 78 मुकाबलों में यह काम किया है। अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने भी मोहम्मद शमी के जितने मैच खेलकर ये विकेट लिए हैं।

इसके बाद न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्विंग बॉलर ट्रेंट बोल्ट का नाम आता है जिन्होंने 81 मुकाबलों में 150 विकेट हासिल किए जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली 82 मैचों में यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे।

मोहम्मद शमी ने किंग्सटन ओवल में चल रहे पहले वनडे मैच में अपना तीसरा विकेट क्रेग ओवरटन को क्लीन बोल्ड करके हासिल किया। यह बल्लेबाज तब 8 रनों पर खेल रहा था।

गेंदों के मामले में शमी 5वें स्थान पर आ चुके हैं

गेंदों के मामले में शमी 5वें स्थान पर आ चुके हैं

वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंद पर 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड देखते हैं तो यहां पर भी मोहम्मद शमी दुनिया में पांचवें स्थान पर आ चुके हैं।

शमी ने ओडीआई क्रिकेट में इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 4071 के दिल्ली। इस लिस्ट में टॉप पर आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क है जिन्होंने 3857 गेंद पर यह विकेट लिए। श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने 150 विकेट के लिए 4029 गेंद ली थी तो मुश्ताक 4035 गेंदों में यह काम कर पाए थे और राशिद खान ने 4040 गेंदों पर 150 विकेट हासिल किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+