IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट का टॉस कितने बजे होगा? क्या है सेशन टाइमिंग, कैसे देखें लाइव

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच गुरुवार से शुरू हो रहा है। अब तक लीड्स और एजबेस्टन में दो मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों को एक-एक मैच में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। सीरीज बराबरी पर चल रही है और फ़िलहाल तीन मुकाबला बचे हुए हैं।

भारतीय टीम के कप्तान इस समय शुभमन गिल हैं। गिल ने धांसू अंदाज में खेलते हुए एजबेस्टन टेस्ट मैच में धमाल मचाया था। उन्होंने दोहरा शतक भी जड़ा था। दोनों पारियों में उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी। गिल ने तबाही मचाने वाले अंदाज में बैटिंग की थी।

ind vs eng

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में टॉस कब होगा

भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले का टॉस दोपहर 3 बजे होना है। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर इस मुकाबले की पहली गेंद डाली जाएगी। इंग्लैंड के समय के अनुसार मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा।

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट सेशन टाइमिंग

लॉर्ड्स टेस्ट मैच का पहला सेशन 3 बजकर 30 मिनट से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक चलने वाला है। इसके बाद दूसरा सेशन 6 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर 8 बजकर 10 मिनट तक चलने वाला है। अंतिम सेशन रात 8 बजकर 30 मिनट से लेकर 9 बजकर 30 मिनट तक चलने वाला है।

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट कहां देखें लाइव

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टीवी पर देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। ओटीटी पर इस मैच को जियो-हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

भारतीय टीम

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

इंग्लैंड की टीम

ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर, जेकब बेथेल, जोफ्रा आर्चर, सैम जेम्स कुक, जैमी ओवरटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+