IND vs ENG: इन 10 भारतीय बल्लेबाजों ने लार्ड्स में काटा है गदर! शतक जड़ गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने, देखें List

IND vs ENG Test century List: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से होने वाली है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने दमदार वापसी करते हुए विशाल जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। सीरीज का पहला टेस्ट इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। वहीं दूसरे टेस्ट को भारत ने जीता, ऐसे में अब सीरीज का तीसरा मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है।

रोमांचक मुकाबले की उम्मीद (IND vs ENG Test century List)

पांच टेस्ट मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज में रोमांच काफी बढ़ गया है। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में दोनों टीमों के बीच एक और कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस मैदान पर खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी खासतौर पर कप्तान शुभमन गिल दमदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे।

IND vs ENG 1

लॉर्ड्स में शतक लगाना नहीं आसान

हालांकि, लॉर्ड्स में शतक बनाना हर किसी के नसीब में नहीं होता। कई दिग्गज खिलाड़ी भी इस मैदान पर अपने बल्ले से खास कमाल नहीं दिखा सके। रोहित शर्मा, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज भी टेस्ट में यहां कभी शतक नहीं लगा पाये। सचिन ने लॉर्ड्स में 5 टेस्ट खेले, लेकिन न तो शतक बना पाए और न ही अर्धशतक। उन्होंने कुल 195 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने यहां 3 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 127 रन ही बना सके, जिसमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं है। ऐसे में युवा बिग्रेड से उम्मीद होगी कि पहले दो टेस्ट की तरह लॉर्ड्स में बल्ले से दमखम दिखाने का काम करें।

10 बल्लेबाजों ने जड़ा है शतक

अब तक भारत के कुल 10 बल्लेबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट शतक जड़ा है। सबसे ज्यादा तीन शतक दिलीप वेंगसरकर के नाम हैं, जिन्होंने 1979, 1982 और 1986 में यह कारनामा किया था। तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जो अपने बल्ले से 2002 में यहां शतक ठोकने में सफल रहे थे। इस सीरीज के दौरान भी कुछ बल्लेबाज इस लिस्ट में अपनी जगह बनाना चाहेंगे।

यह है पूरी लिस्ट

दिलीप वेंगसरकर - 3 शतक
अजीत अगरकर - 1 शतक
मोहम्मद अजहरुद्दीन - 1 शतक
राहुल द्रविड़ - 1 शतक
सौरव गांगुली - 1 शतक
वीनू मांकड़ - 1 शतक
अजिंक्य रहाणे - 1 शतक
केएल राहुल - 1 शतक
रवि शास्त्री - 1 शतक
गुंडप्पा विश्वनाथ - 1 शतक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+