IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहली टक्कर में भारत की हार पक्की? जानिए कहां फंस गई टीम इंडिया
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल लीड्स में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया पिछले कुछ समय से लंदन में अभ्यास कर रही थी। एक इंट्रा स्कॉड मुकाबला खेला था। कुछ प्लेयर्स ने अपने बल्ले से धाकड़ प्रदर्शन किया था।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम का काम आसान तो नहीं होने वाला है। इंग्लिश कंडीशंस में कई प्लेयर्स पहली बार खेलते हुए नज़र आएंगे। हालांकि भारत ए की तरफ से इन प्लेयर्स को खेलने का मौका मिला है लेकिन सीनियर टीम में नया अनुभव रहेगा।

लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय टीम के कुछ कमजोर पक्ष हैं, उनके बारे में जानना जरूरी है क्योंकि मेहमान टीम इस मैच में इंग्लैंड से पीछे है।
अनुभवहीन बैटिंग क्रम
रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाने से भारतीय बैटिंग यूनिट अनुभवहीन हो गया है। केएल राहुल सबसे सीनियर हैं, अन्य सभी खिलाड़ी युवा हैं। गिल और पंत के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। करुण नायर आठ साल बाद खेलने के लिए उतरेंगे, ऐसे में उनके ऊपर भी नज़रें रहेंगी। भारतीय बैटिंग यूनिट में अनुभव की कमी भारी पड़ सकती है।
स्विंग कंडीशंस का कहर
इंग्लैंड की परिस्थितियां स्विंग के लिए आदर्श हैं, गेंद हवा में हिलने के बाद सीम पर भी हिलती है। भारतीय बल्लेबाजों के लिए काम आसान नहीं होगा। पंत तेज खेलकर गेंदबाजों को पीछे धकेलने का काम कर सकते हैं लेकिन अन्य बल्लेबाजों को मुश्किल होगी। केएल राहुल के ऊपर पूरा दारोमदार रहेगा। अगर बल्लेबाज स्विंग नहीं झेल पाए, तो टीम की हार तय है।
बुमराह के अलावा नये गेंदबाज
इंग्लिश कंडीशंस में सिर्फ बुमराह ही अनुभवी गेंदबाज हैं, शार्दुल ठाकुर वहां पहले खेले हैं लेकिन शमी वाली बात उनमें नहीं हैं। सिराज के पास भी उतना अनुभव नहीं है। जडेजा स्पिनर हैं और स्पिन फ्रेंडली पिच नहीं होगी। ऐसे में इंग्लिश बल्लेबाजों का काम आसान हो जाएगा। उनकी अप्रोच बैजबॉल क्रिकेट रहती है, इससे भारत को नुकसान होगा।












Click it and Unblock the Notifications