IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम में होंगे 5 बदलाव? किन पांच खिलाड़ियों को किया जा सकता है बाहर
IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच में धांसू बैटिंग के बाद हारने से भारतीय टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। शुभमन गिल एंड कंपनी अब अगले टेस्ट की तैयारी कर रही है। यह मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाना है, टीम इंडिया के ऊपर दबाव भी निश्चित तौर पर रहने वाला है।
अगले मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव होते नज़र आ रहे हैं। इन बदलावों से टीम इंडिया में कुछ और डेब्यू होने की उम्मीद की जा सकती है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में चार संभावित परिवर्तन के बारे में विश्लेषण करना जरूरी है।

जसप्रीत बुमराह
खबरों के अनुसार बुमराह को आराम दिया जा सकता है। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उनको आराम दिया जाएगा। उन्होंने लीड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किये थे। बुमराह इस सीरीज में तीन टेस्ट मैच खेलेंगे, इस वजह से भी वह एजबेस्टन टेस्ट से बाहर होंगे।
करुण नायर
आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले करुण नायर से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन वह अपना बल्ला चलाने में नाकाम रहे। नायर पहली पारी में तो बिना खाता खोले आउट हो गए थे। दूसरी पारी में भी वह महज 20 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने थे। उनको बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह ध्रुव जुरेल और नितीश रेड्डी को लाया जा सकता है।
प्रसिद्ध कृष्णा
भारत की तरफ से लीड्स टेस्ट में जो दो गेंदबाज रन मशीन के रूप में काम कर रहे थे, उनमें एक प्रसिद्ध कृष्णा का नाम है, पहली पारी में उन्होंने कुल 128 रन खर्च किये थे। उनकी लाइन और लेंथ बिलकुल ठीक नहीं थी, कृष्णा को बाहर करते हुए एजबेस्टन टेस्ट मैच में आकाश दीप को लाया जा सकता है।
शार्दुल ठाकुर
टीम इंडिया में बतौर ऑल राउंडर खेलने वाले ठाकुर भी कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने लगातार दो विकेट झटके थे लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। शार्दुल ठाकुर को बाहर करते हुए कुलदीप यादव को टीम में लाया जा सकता है। कुलदीप यादव की गेंद को टर्न कराने के लिए खास पिच की जरूरत नहीं होती।
मोहम्मद सिराज
एक और गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी जमकर रन लुटाए थे। वह इंग्लिश बल्लेबाजों से लड़ाई करने में ही व्यस्त रहे और रन देते रहे। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सिराज की गेंदों को कूटकर कीमा बना दिया। सिराज को भी बाहर किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications