IND vs ENG Weather Report: इंग्लैंड के लिए करो या मरो वाला मुकाबला, राजकोट टी20 की पिच और वेदर रिपोर्ट

IND vs ENG Pitch and Weather: राजकोट में भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। दूसरी तरफ इंग्लैंड का प्रयास यही रहेगा कि किसी भी तरह जीत दर्ज कर सीरीज में खुद को बनाए रखें।

कोलकाता और चेन्नई में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी और राजकोट में कोई गलती नहीं करने का प्रयास करेगी। इंग्लैंड के सामने अब स्थिति करो या मरो वाली आ गई है। अगर इस मुकाबले में इंग्लिश टीम हार जाती है, तो सीरीज हाथ से चली जाएगी।

IND VS ENG

राजकोट का निरंजन शाह स्टेडियम रनों के लिए जाना जाता है। यहाँ की पिच से बल्लेबाजों के लिए मदद रहती है और गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी होती है। इस बार भी कुछ यही देखने को मिल सकता है। पिच पर औसत स्कोर 189 रन है और कुछ इसी तरह का स्कोर बन सकता है।

जहाँ तक मौसम की बात है, तो इसे लेकर कोई परेशानी खड़ी नहीं होनी चाहिए। मौसम साफ़ रहेगा। मंगलवार के दिन धूप खिली रहेगी और थोड़ी गर्मी भी रहेगी। शाम के समय मौसम खेलने के लिए अच्छा होगा और बारिश जैसी कोई संभावना भी नहीं है। ओस की भूमिका देखने को मिल सकती है।

IND vs ENG के बीच कौन आगे

इंग्लैंड और भारत के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। टीम इंडिया इसमें आगे रही है। भारतीय टीम ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ इंग्लिश टीम को 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है। राजकोट टी20 मेहमान टीम के लिए काफी अहमियत रखता है।

IND vs ENG टी20 में प्लेइंग इलेवन घोषित

राजकोट में मुकाबले से एक दिन पहले ही इंग्लिश टीम की प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी गई थी। जोस बटलर की अगुवाई में वही टीम मैदान पर होगी, जो पिछले मैच में खेली थी। कोई परिवर्तन टीम में नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+