IND vs ENG: भारत ने लिया बैटिंग का फैसला, अर्शदीप सिंह का हुआ T20I डेब्यू
साउथैम्पटन, 7 जुलाई: भारतीय टीम यहां द रोज बाउल में इंग्लैंड के दौरे भर T20 सीरीज की शुरुआत कर रही है जिसका पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है। साथ ही कोविड-19 भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की भी वापसी हुई है। रोहित ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है।

रोहित ने बताया कि वे अब कोविड से उभर चुके हैं। पिच भी अच्छी लग रही है। अर्शदीप को खिलाने का मतलब है उमरान मलिक का बाहर बैठना। दीपक हुड्डा को नंबर तीन पर उतारा गया है और दिनेश कार्तिक इस टीम के विकेटकीपर हैं। आवेश खान को बाहर बैठना पड़ा है क्योंकि भारत ने हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार के तौर पर दो और सीमर रखे हैं। स्पिन में चहल और अक्षर पटेल हैं।
इस मुकाबले में भारत के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जिसके चलते विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे।
दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम है जो अपने नए कप्तान जोस बटलर के साथ खेल रहे हैं। इयोन मोर्गन ने संन्यास ले लिया है जिसके बाद बटलर को सफेद गेंद क्रिकेट में इंग्लिश टीम की कमान सौंपी गई थी।
दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (w), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (w/c), डेविड मालन, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, रीस टॉपली, मैथ्यू पार्किंसन












Click it and Unblock the Notifications