IND vs ENG: मैनचेस्टर में पिच पैदा करेगी खौफ? गेंदबाज या फिर बल्लेबाज, कौन मचाएगा तबाही

IND vs ENG 4th Test Pitch: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला बुधवार से शुरू हो जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच खास मायने रखता है। भारतीय टीम जीत दर्ज कर सीरीज में बने रह सकती है। इसके अलावा ड्रॉ भी एक ऑप्शन है। इंग्लैंड जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमा सकती है।

टीम इंडिया के पास हारने की स्थिति में कुछ नहीं बचेगा, इस हिसाब से यह मुकाबला करो या मरो वाला है। भारतीय टीम अपना बेस्ट देने का प्रयास करेगी लेकिन इंग्लैंड ने भी कुछ सोचा होगा। पिच को लेकर रणनीति बनाई होगी। पिच से भारत को मात देने का प्लान हो सकता है।

ind vs eng

अब तक हुए तीन मैचों में लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की बैटिंग यूनिट उम्मीद के अनुरूप नहीं खेल पाई थी। इसे देखते हुए पिच तगड़ी होने की उम्मीद है। मैनचेस्टर में आम तौर पर पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी होती है। इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए इंग्लैंड ने अपने हिसाब से विकेट बनवाई होगी।

IND vs ENG: कैसी होगी पिच

शुरुआती दौर में इस विकेट से तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहेगी और स्विंग भी देखने को मिलेगी। इससे बल्लेबाजों का काम मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा तीसरे दिन के बाद स्पिनरों की भूमिका देखने को मिल सकती है और टर्न भी देखने को मिल सकता है। तीन दिनों तक तो गेंदबाज कहर बरपाते हुए उछाल हासिल करेंगे। इंग्लैंड का प्रयास रहेगा कि भारत को यहां हराकर सीरीज अपने नाम कर ली जाए।

इतिहास की तरफ नज़र डालें, तो मैनचेस्टर में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। टीम इंडिया अब तक वहां एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो पाई है। दोनों टीमों के बीच वहां 9 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं और इंग्लैंड ने 4 में जीत दर्ज की है। 5 मुकाबले ड्रॉ समाप्त हुए हैं।

IND vs ENG: शतक का सूखा

एक और खास बात यह है कि मैनचेस्टर में भारत की तरफ से पिछले 35 सालों में कोई खिलाड़ी शतक नहीं लगा पाया है, अंतिम बार 1990 में सचिन तेंदुलकर ने सैकड़ा जमाया था, तब उनकी उम्र 17 वर्ष थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+