IPL से बैन होकर भी कमाई में नंबर वन हैं हैरी ब्रूक! भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेल तोड़ा फैंस का दिल

IND vs ENG Harry Brook: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और अंतिम टेस्ट में हैरी ब्रूक ने कमाल का प्रदर्शन किया। पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक ने दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ने में सफलता हासिल की। महज 98 गेंदों में 2 छक्के और 14 चौके की मदद से ब्रूक ने 111 रनों की पारी खेली। ब्रूक की इस पारी के दम पर इंग्लैंड पांचवें टेस्ट में जीत से सिर्फ 35 रन दूर हैं।

हैरी ब्रूक ने छोड़ी अपनी अलग छाप (IND vs ENG Harry Brook)

हैरी ब्रूक ने बहुत कम समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी पहचान बना ली है। साल 2022 में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 10 शतक लगा लिए हैं और 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप भी जीत चुके हैं। सिर्फ 26 साल की उम्र में ब्रूक इंग्लैंड के तीनों फॉर्मेट में अहम बल्लेबाज़ बन चुके हैं। ऐसे में आने वाले समय में वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।

IND vs ENG 1

इंग्लैंड के बने वनडे और टी-20 कप्तान

साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन के बाद हैरी ब्रूक को जोस बटलर की जगह इंग्लैंड का नया वनडे और टी-20 कप्तान बनाया गया। इससे पहले भी वह 2018 में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हैं। ब्रूक ने आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए 13.25 करोड़ में डील साइन की थी। हालांकि प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 190 रन बनाए थे।

आईपीएल से हो चुके हैं बैन

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2024 और 2025 के लिए 4 करोड़ और 6.25 करोड़ में खरीदा। लेकिन उन्होंने दोनों बार निजी और राष्ट्रीय कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। आईपीएल 2025 से नाम वापस लेने पर बीसीसीआई ने ब्रूक पर 2027 तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया। अब वो आईपीएल में दो साल तक नहीं खेल सकेंगे।

जानें कमाई और नेटवर्थ

हैरी ब्रूक का ECB से तीन साल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है जिससे उन्हें सालाना करीब 800,000 यूरो (लगभग 7 करोड़ रुपये) मिलते हैं। इसके अलावा Gray-Nicolls और HiTZ Cricket जैसे ब्रांड्स के साथ उनके एंडोर्समेंट डील हैं। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 2 से 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर (16-25 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+