इंग्लैंड के धांसू खिलाड़ी की 3 साल बाद वापसी, भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट की टीम घोषित
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाने के बाद इंग्लैंड ने अगले मैच के लिए कमर कस ली है। चौथा टेस्ट मुकाबला ड्रॉ हो गया था। इंग्लैंड अब भी इस सीरीज में 2-1 की स्कोरलाइन के साथ आगे चल रही है। अंतिम मैच भारत के लिए अहम है।
पांचवें टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। तीन साल बाद धाकड़ ऑल राउंडर को टीम में शामिल करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ मजबूती से उतरने का प्रयास किया है। इंग्लैंड का यह खिलाड़ी बतौर ऑल राउंडर आया है।

तेज़ गेंदबाजी ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इसकी घोषणा इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोमवार को की। अब टीम में कुल छह तेज गेंदबाज हो गए हैं।
स्टोक्स ने माना था कि अंतिम मैच में कुछ फ्रेश प्लेयर्स की आवश्यकता होगी, उसी कड़ी में ओवरटन को लाया गया है। स्टोक्स को खुद भी मैदान पर कई बार असहज देखा गया है। क्रिस वोक्स ने टखने की चोट से उबरने के बावजूद लगातार चार टेस्ट मैच खेले हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करते हुए पिछले दो मैचों में हिस्सा ले चुके हैं।
ओवरटन ने अब तक अपने टेस्ट करियर में केवल एक ही मैच खेला है, जो तीन साल पहले न्यूज़ीलैंड के खिलाफ था। पांचवां और अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा। फिलहाल इंग्लैंड श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बनाए हुए है, जबकि चौथा टेस्ट मुकाबला, रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में ड्रॉ हुआ।
इंग्लैंड की टीम में ये खिलाड़ी शामिल
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, ज़ैक क्रॉली, लियम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स












Click it and Unblock the Notifications