हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड ODI सीरीज से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को टी20 सीरीज में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज में 4-0 से सूपड़ा साफ़ होने के बाद अब एकदिवसीय सीरीज की बारी है, जिसकी टीम में कुछ बदलाव देखने को मिला है। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी प्रदान कर दी है।

चोट की वजह से वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह टीम में दो प्लेयर्स को शामिल करना था लेकिन भारत से किसी को नहीं बुलाया गया है। टी20 सीरीज की टीम से ही दो खिलाड़ी वनडे टीम में एडजस्ट कर दिए गए हैं।

IND vs ENG

प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई दोनों वहां गए हुए हैं और उनको टीम में शामिल कर लिया गया है। बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी प्रदान की है। प्रिंस यादव ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। इसके बाद वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ गए थे। इन दोनों को ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भी टीम में रखा गया है।

बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि पुरुष सलेक्शन कमेटी ने प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की जगह वनडे और टी20 टीमों में शामिल करने का निर्णय लिया है।राणा को अचानक अपने बाएं हेमस्ट्रिंग में असहजता महसूस हुई थी। उनको ग्रेड एक इंजरी है। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होते हैं।

इसी तरह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान चक्रवर्ती को भी अचानक समस्या हुई और उनका भी एमआरआई करने पर ग्रेड 2 हेमस्ट्रिंग इंजरी पारी गई है। मेडिकल सलाह पर वह ज़िम्बाब्वे टी20 सीरीज से बाहर हो गए। वह अब बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव

ज़िम्बाब्वे टी20 के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन, रवि बिश्नोई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+