IND vs ENG: अर्शदीप सिंह ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ने से 2 कदम दूर, कोलकाता के दर्शकों के सामने बनेगा नया इतिहास
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। ईडन गार्डंस स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक नया कारनामा कर सकते हैं। अर्शदीप सिंह इस मैच में एक कीर्तिमान स्थापित करने के करीब हैं।
भारतीय टीम के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में अपने खेल से धमाल मचाने वाले अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के ही एक खिलाड़ी का कीर्तिमान ध्वस्त करने के बेहद करीब हैं। भारतीय टीम के एक स्पिनर ने टी20 में सबसे ज्यादा विकेटों का आंकड़ा हासिल किया है।

इसे तोड़ने के लिए अर्शदीप सिंह आगे बढ़ रहे हैं। महज 2 विकेट लेते ही अर्शदीप सिंह भारत से सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। अर्शदीप इस लिस्ट में फ़िलहाल दूसरे नम्बर पर हैं और उनके कुल 95 विकेट हैं। कोलकाता में शायद वह इतिहास रच देंगे।
भारत के लिए किसने झटके सबसे ज्यादा विकेट
युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किये हैं। उन्होंने कुल 96 विकेट झटके हैं। चहल अब टीम में शामिल नहीं हैं, ऐसे में अर्शदीप के पास उनका कीर्तिमान ध्वस्त करने का अच्छा मौका है और वह ऐसा कर भी देंगे।
IND vs ENG टी20 में होगा कारनामा
अर्शदीप सिंह ने 60 मैचों में ही 95 विकेट झटके हैं। बुमराह (89) भी अर्शदीप सिंह से पीछे हैं। इसके अलावा अर्शदीप सिंह के निशाने पर एक और बड़ा कीर्तिमान है। वह 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। 25 साल के इस युवा गेंदबाज ने अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाजी की है।
IND vs ENG सीरीज में अर्शदीप पांड्या बनाएंगे कीर्तिमान
भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर हैं। भुवी ने 90 विकेट हासिल किये हैं। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने 89-89 विकेट हासिल किये हैं। भुवेनश्वर कुमार अब टीम में नहीं हैं और बुमराह चोट के कारण बाहर हैं। पांड्या और अर्शदीप के विकेटों में कुछ फासला है। ऐसे में सबसे पहले 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप होंगे।












Click it and Unblock the Notifications