IND vs ENG: विशाखापट्टनम में भारतीय टीम ऐसे करेगी वापसी, मैच से पहले दिग्गज का बयान

India vs England, 2nd Test: भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज बराबरी पर लाना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले को गंवाने के बाद भारतीय टीम की कोशिश दूसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार वापसी करने की होगी। पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बल्ले से फ्लॉप रहे थे। ऐसे में उनके प्रदर्शन पर भी टीम की निगाहें बनी हुई है।

खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई परेशानी

दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। रविंद्र जडेजा और केएल राहुल जैसे मैच विनर की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम पहले से कमजोर दिखाई पड़ रही है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पहले ही शुरुआती दो मुकाबले से अपना नाम वापस ले चुके हैं। ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास मजबूत प्लेइंग इलेवन बनाने की चुनौती होगी।

India vs England 1

अनिल कुंबले ने दी बड़ी सलाह

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले ने दूसरे मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को एक बड़ी सलाह दी है। जियो सिनेमा पर इंटरव्यू के दौरान अनिल कुंबले ने कहा कि भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में चार स्पिनर के साथ जाने को तैयार नहीं है। लेकिन कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।

स्पिनर्स को मिल सकती है मदद

मैच से पहले अनिल कुंबले ने कहा कि मैं निश्चित नहीं हूं कि आपको 4 स्पिनर की जरूरत है या नहीं। लेकिन अगर भारत को लगता है कि उन्हें केवल एक तेज गेंदबाज की जरूरत है तो कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए। कुलदीप के होने से टीम को मदद मिलेगी। कुलदीप यादव के पास वेरिएशन है जो इंग्लैंड के बल्लेबाज को परेशान करने के लिए काफी है। विशाखापट्टनम का विकेट टर्निंग हो सकता है और ऐसे में तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर्स को वहां अधिक मदद मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+