IND vs ENG: अंग्रेजों की तेजी पर भारतीय गेंदबाजों का ब्रेक, इंग्लैंड को 259 रनों पर समेटा

मैनचेस्टर, 17 जुलाई: इंग्लैंड की टीम ने खेलने की जो आक्रामक रणनीति अपनाई है वह भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भी जारी रही। इसी बदौलत ही अंग्रेज पारी एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो सकी। दूसरी ओर, भारतीय गेंदबाजी को भी क्रेडिट जाएगा कि उन्होंने अंग्रेजों को ज्यादा जमने कभी भी नहीं दिया और लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए जिसके चलते इंग्लैंड 300 पार नहीं हो सका। इस उम्दा प्रदर्शन के चलते भारत ने आक्रामक इंग्लैंड को 45.5 ओवर में 259 रनों पर समेट दिया है।

IND vs ENG 3rd ODI: Indian bowler did good job to restrict England at 259 runs

भारत ने टॉस जीतने के बाद बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और जॉनी बेयरस्टो व जो रूट को बिना खाता खोले आउट करके विपक्षी खेमे में हड़कंप मचा दिया। ये दोनों विकेट जसप्रीत बुमराह की जगह पर खेल रहे मोहम्मद सिराज ने लिए।

इसके बाद हार्दिक पांड्या असली गेंदबाज साबित हुए। उनकी बॉलिंग ने ही दोनों टीमों के बीच फर्क किया है। हार्दिक ने पहले स्पैल में आग उगलते हुए जेसन रॉय और बेन स्टोक्स को चलता किया। रॉय 31 गेंदों पर तेज 41 रनों की पारी खेल चुके थे और स्टोक्स भी 29 गेंद पर 27 रन बनाकर आक्रामक थे।

हालांकि इन लगातार झटकों के बाद भी इंग्लैंड जितना संभव था उतना आक्रामक खेलता रहा क्योंकि मोइन अली और लियाम लिविंगस्टोन तेज थे। हार्दिक ने दूसरे स्पैल में 31 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेल गए लिविंगस्टोन को चलता किया और फिर 80 गेंदों पर 60 रनों की ठोस पारी वाले जोस बटलर को आउट किया।

मोइन अली (34) के आउट होने के बाद भी अंग्रेजों को आक्रामक रुख कम नहीं हुआ क्योंकि डेविड विली ने तेज 18 रन जोड़े और फिर क्रेग ओवर्टन भी 33 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। दोनों खिलाड़ी चहल को उड़ाने के प्रयास में आउट हुए। चहल ने रीस टॉपले को जीरों पर चलता मैच में अपना तीसरा शिकार किया। हार्दिक पांड्या ने 7 ओवर में केवल 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+