IND vs ENG: 3 कारणों से ईशान किशन को भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर भेजना चाहिए
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा होनी है। भारतीय टीम में नया कप्तान देखने को मिलेगा। रोहित शर्मा के जाने से यह जगह खाली हुई है। उनके अलावा विराट कोहली की जगह भी किसी प्लेयर को शामिल करना होगा, वह भी रिटायर हो गए हैं।
ईशान किशन को भारत ए के साथ इंग्लैंड भेजा जा सकता है। सीनियर टीम से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, उसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में हो सकती है। उस टीम के कुछ प्लेयर्स 20 जून से सीनियर टीम की टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया में हो सकते हैं।

ईशान किशन को बीसीसीआई ने पिछले साल वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया गया था लेकिन इस बार उनको वापस अनुबंध मिल गया है। ऐसे में संभावना है कि ईशान किशन को टीम इंडिया में फिर से शामिल किया जा सकता है। ईशान किशन पहले भी टेस्ट खेल चुके हैं।
तूफानी अप्रोच का दम
टीम इंडिया से जब ईशान किशन को बाहर किया गया था, उस समय राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच थे और रोहित शर्मा कप्तान थे। अब मामला बदल गया है। गौतम गंभीर कोच हैं और नये कप्तान की घोषणा होनी बाकी है। गौतम गंभीर युवा प्लेयर्स को मौका देने के लिए जाने जाते हैं। किशन की तूफानी अप्रोच गंभीर को प्रभावित कर सकती है। इंग्लैंड में अब जितनी डॉट बॉल खेलते हो, उतना नुकसान होता है। जल्दी रन बनाकर गेंदबाजों पर दबाब बनाने में किशन माहिर हैं।
इंग्लैंड में चाहिए दो कीपर
भारतीय टीम के लिए पहले विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत इंग्लैंड जाएंगे, उनके अलावा एक और कीपर भी चाहिए। ईशान किशन दूसरे विकेटकीपर हो सकते हैं। हालांकि ध्रुव जुरेल का नाम भी है लेकिन उनको किशन की अनुपस्थिति के समय लाया गया था। किशन को घरेलू क्रिकेट में जुरेल से ज्यादा अनुभव है।
भविष्य की टीम इंडिया तैयार करना
रोहित और कोहली की तरह आने वाले समय में टीम इंडिया से कुछ और प्लेयर्स भी रिटायर हो जाएंगे, ऐसे में भारतीय टीम पूरी तरह से नई होगी। भविष्य के लिए टीम तैयार करने की जिम्मेदारी भी है। ईशान किशन की उम्र अभी 26 साल है, ऐसे में उनको एक स्थायी टीम मेम्बर की तरह तैयार किया जा सकता है। जडेजा, केएल राहुल जैसे प्लेयर्स भी आने वाले समय में टेस्ट को अलविदा कह देंगे।












Click it and Unblock the Notifications