IND vs ENG: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको मिल सकता है तीसरे ODI मैच में मौका
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज के दौरान अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद दूसरे मैच में भी टीम इंडिया ने वही रिजल्ट दोहराया और धमाल मचा दिया। भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला चला।
टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले वनडे मुकाबले के दौरान इंग्लिश टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली और रोहित शर्मा सबसे आगे थे। उन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए अपना शतक जमाया और टीम के जीत में बड़ा योगदान दिया।

अब तक इस सीरीज में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा ही रहे हैं। उनके अब आसार बन रहे हैं क्योंकि टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इन प्लेयर्स के बारे में आपको भी जानना चाहिए, जो बेंच से उठकर मैदान तक आ सकते हैं।
ऋषभ पंत: टीम इंडिया के इस धांसू विकेटकीपर को केएल राहुल की वजह से अब तक बेंच पर बैठना पड़ा है। अब राहुल की जगह पंत को लाने का सही समय है। केएल राहुल दोनों ही मैचों में फ्लॉप रहे हैं। वह कीपिंग में भी अपना प्रभाव छोड़ पाने में नाकाम रहे हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पंत के पास अब यह मौका है और उनको टीम में शामिल किया जा सकता है।
अर्शदीप सिंह: टी20 सीरीज में अर्शदीप को खेलने का मौका मिला था लेकिन वहां अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। हर्षित राणा की वजह से अर्शदीप को वनडे सीरीज में मौका नहीं मिल पाया था। इस बार हर्षित राणा को बाहर करते हुए अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है।
वॉशिंगटन सुंदर: टीम इंडिया में सुंदर को लाने के लिए अक्षर पटेल और जडेजा में से किसी एक को बाहर करना पड़ेगा। अक्षर पटेल ऊपरी क्रम में अच्छा काम कर रहे हैं और बैटिंग से प्रभाव डाला है, ऐसे में जडेजा को बाहर बैठाते हुए सुंदर को जगह दी जा सकती है। सुंदर के पास भी बैटिंग और गेंदबाजी की धाकड़ क्षमता है।












Click it and Unblock the Notifications