IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने लिया बॉलिंग का फैसला, कोहली, बुमराह की वापसी

बर्मिंघम, 9 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज एजबेस्टन में हो रहा है जिसमें इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

IND vs ENG 2nd T20I: England opt to bowl, Virat Kohli, Jasprit Bumrah comeback

भारत ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त ले रखी है। इस मैच के साथ भारत के सीनियर खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प था कि ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में किसको चुना जाएगा, लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों को मौका मिला है।

रोहित शर्मा ने बताया है कि भारतीय टीम चार बदलाव के साथ उतरी है। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा के रूप में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। हालांकि अर्शदीप सिंह के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा है कि उनको पहले गेम में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फिर से मौका नहीं मिला है।

टीम इंडिया काफी हद तक अपनी पारंपरिक इलेवन के साथ खेलने उतरी है। यहां पर दीपक हुड्डा भी मिसिंग हैं जिन्होंने पहले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। एक बार फिर से विराट कोहली पर सबकी निगाहें होंगी। ईशान किशन को भी टीम में मौका नहीं मिला है।

इंग्लैंड की टीम ने दो बदलाव किए हैं। विली और ग्लीसन को टॉप्ले और मिल्स की जगह पर भेजा गया है। ग्लीसन का डेब्यू हुआ है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (w), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (w/c), डेविड मालन, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन, मैथ्यू पार्किंसन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+